Breaking News
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई We Will Do It की भव्य आकृति 8-लेन पर गौवंश तस्करी, सड़क हादसे में मौत, अवैध शराब व हथियारों पर कार्रवाई भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज लदवे हुए शामिल चंबल के पानी से बदलेगी तस्वीर, किसानों को 0% ब्याज पर ऋण, सोलर और प्राकृतिक खेती पर जोर शहर सराय-धानमंडी मार्ग, दिलीप नगर मुक्तिधाम का भूमि पूजन कालिका माता नवरात्रि मेले में पार्किंग रहेगी निःशुल्क रेलवे स्टेशन परिसर में भारत सरकार लिखी बोलेरो में मिला चालक का शव एक ही रात में 4 दोपहिया वाहनों पर हाथ साफ, 4 संदिग्ध CCTV में कैद सीने में धंसा लोहे का हिस्सा, युवक ने तोड़ा दम, बुजुर्ग महिला गंभीर घायल अवैध बायोडीजल राजसात, आरोपी जिला बदर, सरपंच-सचिव के वारंट जारी
विकसित भारत-2047 : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई We Will Do It की भव्य आकृति | Crime Report : 8-लेन पर गौवंश तस्करी, सड़क हादसे में मौत, अवैध शराब व हथियारों पर कार्रवाई | बलराम कृषि महोत्सव में उन्नत किसानों का सम्मान : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज लदवे हुए शामिल | मुख्यमंत्री का ऐलान : चंबल के पानी से बदलेगी तस्वीर, किसानों को 0% ब्याज पर ऋण, सोलर और प्राकृतिक खेती पर जोर | विकास को मिली गति : शहर सराय-धानमंडी मार्ग, दिलीप नगर मुक्तिधाम का भूमि पूजन | 8 अक्टूबर तक होगा दुकानों का आवंटन : कालिका माता नवरात्रि मेले में पार्किंग रहेगी निःशुल्क | ​पारिवारिक कलह या कुछ और ? : रेलवे स्टेशन परिसर में भारत सरकार लिखी बोलेरो में मिला चालक का शव | शहर में बाइक चोर गिरोह बेखौफ : एक ही रात में 4 दोपहिया वाहनों पर हाथ साफ, 4 संदिग्ध CCTV में कैद | दिन दहाड़े काल बनकर आई रेत से भरी ट्रॉली : सीने में धंसा लोहे का हिस्सा, युवक ने तोड़ा दम, बुजुर्ग महिला गंभीर घायल | कलेक्टर के तीन बड़े फैसले : अवैध बायोडीजल राजसात, आरोपी जिला बदर, सरपंच-सचिव के वारंट जारी | विकसित भारत-2047 : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई We Will Do It की भव्य आकृति | Crime Report : 8-लेन पर गौवंश तस्करी, सड़क हादसे में मौत, अवैध शराब व हथियारों पर कार्रवाई | बलराम कृषि महोत्सव में उन्नत किसानों का सम्मान : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज लदवे हुए शामिल | मुख्यमंत्री का ऐलान : चंबल के पानी से बदलेगी तस्वीर, किसानों को 0% ब्याज पर ऋण, सोलर और प्राकृतिक खेती पर जोर | विकास को मिली गति : शहर सराय-धानमंडी मार्ग, दिलीप नगर मुक्तिधाम का भूमि पूजन | 8 अक्टूबर तक होगा दुकानों का आवंटन : कालिका माता नवरात्रि मेले में पार्किंग रहेगी निःशुल्क | ​पारिवारिक कलह या कुछ और ? : रेलवे स्टेशन परिसर में भारत सरकार लिखी बोलेरो में मिला चालक का शव | शहर में बाइक चोर गिरोह बेखौफ : एक ही रात में 4 दोपहिया वाहनों पर हाथ साफ, 4 संदिग्ध CCTV में कैद | दिन दहाड़े काल बनकर आई रेत से भरी ट्रॉली : सीने में धंसा लोहे का हिस्सा, युवक ने तोड़ा दम, बुजुर्ग महिला गंभीर घायल | कलेक्टर के तीन बड़े फैसले : अवैध बायोडीजल राजसात, आरोपी जिला बदर, सरपंच-सचिव के वारंट जारी |

Crime Report : 8-लेन पर गौवंश तस्करी, सड़क हादसे में मौत, अवैध शराब व हथियारों पर कार्रवाई

Raj Kumar Luniya

Sat, Oct 10, 2026

क्राइम रिपोर्ट: रतलाम जिला (09.10.2026)

रतलाम पुलिस ने पिछले 24 घंटों में गौवंश तस्करी, सड़क दुर्घटना, अवैध शराब, अवैध हथियार और आपसी मारपीट के विभिन्न मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए कई प्रकरण दर्ज किए हैं।

1. नामली: दिल्ली-मुंबई 8-लेन पर गौवंश तस्करी का प्रयास विफल : थाना नामली क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-मुंबई 8-लेन रोड पर नयापुरा टोल के आगे पिकअप वाहन क्रमांक MP45ZK2404 से गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था। फरियादी व अन्य ग्रामीणों द्वारा घेराबंदी करने पर वाहन चालक अपने साथी सहित पिकअप मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन से 7 जीवित व 1 मृत केड़ा बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

2. जावरा: तेज रफ्तार कार पुलिया के नीचे कूदी, 1 की मौत, 3 घायल : थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा अंतर्गत 8-लेन रोड नयापुरा के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दाहोद (गुजरात) निवासी रमेश मकवाना (48) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अनियंत्रित गति व लापरवाही से चलाने के चलते चालक रवि हटीला के खिलाफ बीएनएस व भादवि की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

3. अवैध शराब व हथियार के विरुद्ध अभियान : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब एवं अवैध हथियारों की धरपकड़ के तहत विशेष कार्रवाई की गई:

  • औद्योगिक क्षेत्र रतलाम: पुलिस ने बड़बड़ रोड पर विधायक सभागृह के पीछे से बादल मोरी (19) को खटकेदार धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया। इसके अतिरिक्त, दयाल वाटिका व बड़बड़ रोड से कन्हैयालाल मईडा एवं प्रेमसिंह डिंडौर से क्रमशः 7 व 9 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। बन्ना के ढाबे के सामने बंजली से दिनेश सिंह राजावत से 20 लीटर बीयर (कैन) जब्त की गई।

  • दीनदयाल नगर (डीडी नगर): बरोठ ढाबा बायपास पर संदीप टांक के कब्जे से अंग्रेजी शराब की सील टूटी बोतलें तथा खेतलपुर रोड से गुड्डा लाल भील के पास से 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की गई।

  • स्टेशन रोड, रिंगनोद व कालूखेड़ा: सालाखेड़ी चौकी पुलिस ने दीपक पाल से 18 क्वार्टर देशी शराब, रिंगनोद में उत्सव ढाबे के सामने नवीन लावरे से 5 लीटर महुआ शराब, बरखेड़ा में पुरालाल चौहान से 5 लीटर कच्ची शराब और कालूखेड़ा क्षेत्र के रीछादेवड़ा से पिंकेश सूर्यवंशी से 25 क्वार्टर देशी शराब जब्त कर आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किए।

4. अंबेडकर नगर में दो पक्षों में विवाद, क्रॉस कायमी : औद्योगिक क्षेत्र रतलाम के अंबेडकर नगर में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज व मारपीट की घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस कायमी की है। प्रथम पक्ष की अजबबाई बावरी की रिपोर्ट पर रेखा तंवर, सुजित तंवर सहित 7 लोगों के विरुद्ध तथा द्वितीय पक्ष की रेखा तंवर की रिपोर्ट पर संदीप बावरी, प्रवीण बावरी सहित 10 लोगों के विरुद्ध मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

5. मारपीट व अन्य विवाद के मामले

  • कालूखेड़ा: ग्राम मुंडलाराम में खेत के पास गाली-गलौज व मारपीट की दो अलग-अलग घटनाएं दर्ज हुईं।

  • बिलपांक: छोटा रायनापाडा में फरियादी सोहन बंजारा व कान्हा बंजारा के साथ मारपीट व गाली-गलौज को लेकर परस्पर शिकायतें दर्ज की गईं।

  • ताल: ग्राम मंडावल में घरेलू विवाद के चलते महिला के साथ ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट किए जाने का मामला पंजीबद्ध हुआ।

  • डीडी नगर व माणकचौक: सुभाष नगर, खटीक मोहल्ला एवं विनोबा स्कूल के पास आपसी रंजिश के चलते मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की शिकायतें दर्ज की गईं।

6. मर्ग प्रकरण : जिले में संदिग्ध व आकस्मिक मौतों के 3 मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है:

  • बिलपांक (ग्राम रैन): लूना डामर (60) को अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

  • औद्योगिक क्षेत्र (विनोबा नगर): राहुल गामड़ (23) द्वारा फांसी लगाने से मृत्यु।

  • माणकचौक (पैलेस रोड): भारतसिंह पंवार (50) द्वारा सल्फास की गोली खाने से उपचार के दौरान मृत्यु।

Tags :

RATLAM_POLICE

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें