Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: रात को अनावश्यक निकलने वालो पर शुरू हुई कार्यवाही, खटकेदार चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार : Video

admin

Thu, Nov 21, 2024

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, एवं अपराधों की रोकथाम, आम जन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से शहर के सभी थाना प्रभारियों को पुलिस टीम के साथ अपने अपने क्षेत्र में औचक निरीक्षण, करने एवं क्षेत्र में बेवजह घूमने वाले, सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले, नशे में वाहन चलने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए है।

18 नवंबर 2024 को एएसपी राकेश काका के निर्देशन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड राजेंद्र वर्मा व थाने की टीम द्वारा आधी रात को अनावश्यक घूम रहे लड़कों को पुलिस वहान से थाने ले जाकर आधी रात को बेवजह नहीं घूमने की समझाइश दी गई वह कार्रवाई कर छोड़ा गया।

दिनांक 19.11.24 को थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र रतलाम श्री वी.ड़ी. जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पुलिस लाईन से वज्र वाहन लेकर सड़को पर बेवजह घूमने वाले आशीष पिता कन्हैयालाल शर्मा उम्र 20 साल निवासी शक्तिनगर रतलाम, पार्थ पिता रामेश्वर मीणा उम्र 18 साल निवासी लक्ष्मणपुरा रतलाम, युवराज पिता अनमोल उम्र 18 साल निवासी कस्तुरबा नगर रतलाम, विदिपराज पिता दशरथसिह उम्र 20 साल निवासी अलकापुरा रतलाम को चेक किया व पूछ ताच कर समझाईश देकर घर जाने के लिये छोड़ा किया।

इसी तारतम्य में पुलिस टीम द्वारा सैलाना रोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग करते एक लोहे का फोल्डिंग वाला धारदार चाकू सहित रोहित सोनी पिता मनोज सोनी गिरफ्तर उम्र 18 साल निवासी त्रिपोलिय़ा गेट आशाराम बापुनगर रतलाम थाना माणकचौक रतलाम के कब्जे से जप्त कर विधि अनुसार कार्यवाही की गयी व आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक – 878/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर कार्यवाही : सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वाले अवधेश पुरोहित का कोटपा एक्ट अंतर्गत 200 रुपये का चालान काटा गया तथा समझाईश दी गयी की सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान न करे।

https://youtu.be/31vFiuWsCNU

इसी कड़ी में दिनांक 20 नवंबर को रात्रि 11 बजे माणक चौक थाना प्रभारी सुरेन्द्र गडरिया और दीनदयाल नगर थाना प्रभारी रविन्द्र दंतोडिया व टीम द्वारा रतलाम शहर के बाजना बस स्टैंड और ईश्वर नगर क्षेत्र में अनावश्यक निकलने वालों पर कार्यवाही की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें