Breaking News
पुलिस को आवंटित फुलमंडी की भूमि के खिलाफ निगम न्यायालय जाएगा प्रेमिका के बाद अब युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल ? 50 हजार की ठगी का एक और केस 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त दो पुलिसकर्मी के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से नवाजे जाएंगे अपहरण, खाकी पर हमला, काल बनी रफ्तार, तस्करों पर शिकंजा, जुए पर कार्रवाई, मौत तीन स्थानों पर कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हरी झंडी विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video
महापौर परिषद ने पारित किया प्रस्ताव : पुलिस को आवंटित फुलमंडी की भूमि के खिलाफ निगम न्यायालय जाएगा | होटल कांड में नया मोड़ : प्रेमिका के बाद अब युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल ? | सपना ठाकुर 3 दिन पुलिस रिमांड पर : 50 हजार की ठगी का एक और केस | अवैध LNG रिफिलिंग का भंडाफोड़ : 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त | उत्कृष्ट पुलिसिंग का सम्मान : दो पुलिसकर्मी के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से नवाजे जाएंगे | Crime Report : अपहरण, खाकी पर हमला, काल बनी रफ्तार, तस्करों पर शिकंजा, जुए पर कार्रवाई, मौत | महापौर परिषद का बड़ा फैसला : तीन स्थानों पर कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हरी झंडी | दीनदयाल जयंती : विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय | ​पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video | महापौर परिषद ने पारित किया प्रस्ताव : पुलिस को आवंटित फुलमंडी की भूमि के खिलाफ निगम न्यायालय जाएगा | होटल कांड में नया मोड़ : प्रेमिका के बाद अब युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल ? | सपना ठाकुर 3 दिन पुलिस रिमांड पर : 50 हजार की ठगी का एक और केस | अवैध LNG रिफिलिंग का भंडाफोड़ : 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त | उत्कृष्ट पुलिसिंग का सम्मान : दो पुलिसकर्मी के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से नवाजे जाएंगे | Crime Report : अपहरण, खाकी पर हमला, काल बनी रफ्तार, तस्करों पर शिकंजा, जुए पर कार्रवाई, मौत | महापौर परिषद का बड़ा फैसला : तीन स्थानों पर कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हरी झंडी | दीनदयाल जयंती : विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय | ​पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video |

होटल कांड में नया मोड़ : प्रेमिका के बाद अब युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल ?

Raj Kumar Luniya

Tue, Oct 6, 2026

जावरा हाइवे स्थित होटल प्रेसिडेंट में प्रेमिका के साथ पकड़े जाने के बाद मानसिक तनाव और बदनामी के डर से एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव आकर जहर खा लिया। लाइव वीडियो में युवक फूट-फूटकर रोता नजर आया और उसने खुद को बेकसूर बताते हुए साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक को कुछ दिन पूर्व होटल प्रिंस में उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ा गया था। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया था। बताया जा रहा है कि इस मामले के दो दिन पहले ही युवती ने भी मानसिक अवसाद के चलते खुदकुशी का प्रयास किया था, जिसे समय रहते बचा लिया गया था।

फेसबुक लाइव पर बयां किया दर्द जहर खाने से पहले युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की। वीडियो में वह बेहद भावुक नजर आया और उसने कहा :

"मुझे झूठे मामले में फंसाया गया है। मेरे खिलाफ साजिश रची गई है, जिससे मेरी और मेरे परिवार की समाज में बदनामी हुई है। मैं यह अपमान बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं।" बात कहते-कहते उसने कैमरे के सामने ही जहरीला पदार्थ निगल लिया।

जैसे ही युवक के दोस्तों और परिजनों ने लाइव वीडियो देखा, हड़कंप मच गया। तुरंत उसके घर और लोकेशन पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों के अनुसार युवक का इलाज जारी है और अगले कुछ घंटे अहम हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। होटल के घटनाक्रम, युवती द्वारा पूर्व में उठाए गए कदम और युवक के लाइव वीडियो के सभी पहलुओं की कड़ियों को जोड़कर बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • पुलिस की कार्रवाई पर जनता में उठ रहे सवाल : हिंदू समाज को बदनाम करने की नीयत से पारिवारिक विवाद को सामाजिक दिखाने की पोस्ट करने पर सीएसपी जावरा को आवेदन देने के बाद भी जावरा इंस्टा पेज पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई ?

  • अवैध तरीके से होटल का कमरा किराए पर देने वाले जावरा हाईवे के होटल प्रेसिडेंट के संचालक पर भी क्यों नहीं हुई कार्रवाई ?

  • इंस्टा पेज को है किसका संरक्षण : आपको बता दे कि अनंत चतुर्थी के जुलूस के पूर्व सोशल मीडिया पर सामाजिक एवं भड़काऊ पोस्ट पर प्रतिबंध एवं कार्रवाई की पुलिस की कड़ी चेतावनी के बावजूद इस इंस्टा पेज द्वारा भड़काऊ वीडियो दर्शाया गया था और संज्ञान में आने के बावजूद उस समय भी पुलिस द्वारा इस इंस्टा पेज पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें