Breaking News
पुलिस को आवंटित फुलमंडी की भूमि के खिलाफ निगम न्यायालय जाएगा प्रेमिका के बाद अब युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल ? 50 हजार की ठगी का एक और केस 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त दो पुलिसकर्मी के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से नवाजे जाएंगे अपहरण, खाकी पर हमला, काल बनी रफ्तार, तस्करों पर शिकंजा, जुए पर कार्रवाई, मौत तीन स्थानों पर कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हरी झंडी विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video
महापौर परिषद ने पारित किया प्रस्ताव : पुलिस को आवंटित फुलमंडी की भूमि के खिलाफ निगम न्यायालय जाएगा | होटल कांड में नया मोड़ : प्रेमिका के बाद अब युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल ? | सपना ठाकुर 3 दिन पुलिस रिमांड पर : 50 हजार की ठगी का एक और केस | अवैध LNG रिफिलिंग का भंडाफोड़ : 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त | उत्कृष्ट पुलिसिंग का सम्मान : दो पुलिसकर्मी के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से नवाजे जाएंगे | Crime Report : अपहरण, खाकी पर हमला, काल बनी रफ्तार, तस्करों पर शिकंजा, जुए पर कार्रवाई, मौत | महापौर परिषद का बड़ा फैसला : तीन स्थानों पर कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हरी झंडी | दीनदयाल जयंती : विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय | ​पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video | महापौर परिषद ने पारित किया प्रस्ताव : पुलिस को आवंटित फुलमंडी की भूमि के खिलाफ निगम न्यायालय जाएगा | होटल कांड में नया मोड़ : प्रेमिका के बाद अब युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल ? | सपना ठाकुर 3 दिन पुलिस रिमांड पर : 50 हजार की ठगी का एक और केस | अवैध LNG रिफिलिंग का भंडाफोड़ : 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त | उत्कृष्ट पुलिसिंग का सम्मान : दो पुलिसकर्मी के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से नवाजे जाएंगे | Crime Report : अपहरण, खाकी पर हमला, काल बनी रफ्तार, तस्करों पर शिकंजा, जुए पर कार्रवाई, मौत | महापौर परिषद का बड़ा फैसला : तीन स्थानों पर कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हरी झंडी | दीनदयाल जयंती : विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय | ​पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video |

सपना ठाकुर 3 दिन पुलिस रिमांड पर : 50 हजार की ठगी का एक और केस

Raj Kumar Luniya

Tue, Oct 6, 2026

खुद को नारकोटिक्स विभाग की टीआई और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बताकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली शातिर आरोपी सपना ठाकुर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद सपना को अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे फिर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। रिमांड मिलते ही पुलिस उससे जुड़े अन्य फर्जीवाड़ों और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल में जुट गई है।

इधर, सपना ठाकुर के खिलाफ ठगी की शिकायतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब उसके खिलाफ खाद-बीज दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये ऐंठने का एक और ताजा मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सपना ने खुद की बड़े अधिकारियों से सीधी पहुंच बताकर लाइसेंस बनवाने का झांसा दिया था। झांसे में आकर पीड़ित ने उसे 50 हजार रुपये थमा दिए, लेकिन रकम हड़पने के बाद आरोपी महिला ने फोन उठाना बंद कर दिया और बहानेबाजी करने लगी।

रसूख दिखाकर पहले भी कर चुकी है करोड़ों की ठगी गौरतलब है कि सपना ठाकुर पर पहले भी खाकी वर्दी और पुलिसिया धौंस दिखाकर प्रॉपर्टी ब्रोकर और अन्य लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठने, एनडीपीएस केस में फंसाने और एनकाउंटर की धमकी देने के गंभीर आरोप दर्ज हैं। अलग-अलग थानों और जिलों से उसके खिलाफ लगातार नई शिकायतें सामने आ रही हैं।

जांच में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रिमांड अवधि के दौरान आरोपी के बैंक खातों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और उसके फर्जी नेटवर्क में शामिल अन्य संभावित मददगारों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। आने वाले दिनों में आरोपी सपना ठाकुर के जरिए ठगी के कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें