युवती पर कैंची से जानलेवा हमला : हमलावार गिरफ्तार, लापरवाही पर सब.इंस्पेक्टर एवं प्र.आरक्षक निलंबित : Video
Raj Kumar Luniya
Sat, Jun 14, 2025
थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम शहर अंतर्गत आरोपी निलेश पिता चम्पालाल पाटीदार निवासी विरियाखेडी द्वारा फरियादीया युवती को स्कूटी पर कैंची से वार कर घायल कर फरार हो गया था। फरियादिया युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 74,78,79,1 15(2).351 (3) BNS का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस टीम द्वारा घटना के एक घंटे के भीतर ही आरोपी नीलेश पाटीदार को अभिरक्षा में लिया गया।

फरियादिया द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर आवेदन देकर बताया गया था कि में आरोपी नीलेश पाटीदार को 1 से 2 साल से जानती हूँ, जिससे पूर्व मे बातचीत होती थी। बातचीत के दौरान करीब 6 महिने पूर्व निलेश ने मुझे बोला था कि मै तुमसे शादी करना चाहता हँ तो मैने उसे बोला कि मै तुमसे शादी नही कर सकती, तब से मेरी निलेश से कोई बातचीत नहीं हुई। दिनांक 12.06.25 को भी निलेश मेरे घर पर आत्महत्या करने की धमकी भरी चिट्टीं फेंककर गया था। आज 13.06.25 को फरियादी युवती द्वारा शादी करने से मना करने की बात को लेकर नाराज आरोपी नीलेश द्वारा मंगलमर्ती कालोनी गेट के बाहर फरीदाय युवती पर हमला किया गया।

लापरवाहीं बरतने वाले सब इंस्पेक्टर एवं प्रधान आरक्षक के विरुद्ध भी पुलिस अधीक्षक द्वारा सख्त कारवाई : फरियादिया युवती द्वारा 2 दिन पूर्व थाने पर आवेदन पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा युवक द्वारा आत्महत्या करने की धमकी एवं शादी के लिए परेशान करने के संबंध में शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा युवक की गंभीरता से तलाश नहीं करने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित जांचकर्ता अधिकारी उप निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक को निलंबित किया गया है।
Tags :
S.P_RATLAM
DIG_RATLAM
IG_UJJAIN
DGP_M.P
HOME_DEPARTMENT_M.P
CM_M.P
विज्ञापन
विज्ञापन