Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो पर बड़ी कार्यवाही :1 करोड़ 20 लाख रुपये की 2 शासकीय भूमी अतिक्रमण मुक्त करायी : Video

admin

Sun, Jun 11, 2023

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियो के अवैध अतिक्रमणो को रतलाम पुलिस, प्रशासन व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ध्वस्त किये गए। थाना जावरा शहर क्षेत्र के दो तस्करों से करीब 01 करोड़ 20 लाख रुपये की शासकीय भूमी अतिक्रमण से मुक्त करायी गयी।

रतलाम पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपियों के अवैध अतिक्रमणो के संबंध में जिला प्रशासन को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। प्रतिवेदन पर रतलाम कलेक्टर श्री नरेन्द्रकुमार सुर्यवंशी द्वारा आरोपीयो के अवैध निर्माणो का आकलन करवाकर अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु राजस्व विभाग एवं नगर पालिका को आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये। 

इसी कड़ी में दिनांक 10/06/23 को जावरा शहर थाना क्षेत्र के सुचीबध्द बदमाश गुड्डू उर्फ इकबाल पिता बाबु बरकत जाति पठान उम्र 50 साल निवासी हाथीखाना जावरा व फिरोज पिता निसार खां निलगर उम्र 35 साल निवासी नाना साहब का मोहल्ला जावरा जिन पर अवैध मदाक पर्दाथ एवं अवैध शराब, जहरीली शराब सहित कई धाराओं में क्रमश 23 एवं 10 अपराध पंजीबध्द होकर विभिन्न न्यायालयो में विचाराधीन है।

दोनो ही अवैध मदाक पर्दाथ एवं शराब के माफिया होकर अपने परिवार की महिलाओ के माध्यम से अवैध मदाक पर्दाथ (झंडु) स्पलाई का काम पिछले काफी समय से कर रहे थे एवं अवैध कमाई से इनके द्वारा शासकीय भूमि में अवैध अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कर रहे थे। इनकी अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण की जाँच हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नगर पुलिस अधीक्षक जावरा के माध्यम से प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था।

दिनाकं 10.06.23 को एसडीएम जावरा श्री हिमांशु प्रजापती के नेतृत्व में नायब तहसीलदार ढोढर श्री नवीन गर्ग एवं नायाब तहसीलदार बडावदा श्री मगेन्द्र सिसोदिया कस्बा पटवारी पंकज राठौर, नवीन शर्मा, प्रवीण जैन एवं अन्य एवं नगरपालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया तथा नगरपालिका अमला द्वारा हाथीखाना स्थित गुड्डू उर्फ इकबाल पिता बाबु बरकत जाति पठान उम्र 50 साल निवासी हाथीखाना जावरा का अवैध निर्माण ध्वस्त कर शासकीय भूमि पर जो अतिक्रमण करीब 30 लाख का हटावाया गया ।

इसी प्रकार फिरोज पिता निसार खां निलगर उम्र 35 साल निवासी नाना साहब का मोहल्ला जावरा का अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कर शासकीय भूमि से करीब 90 लाख का कब्जा हटवाया गया ।

उक्त कार्यवाही सम्पादित करवाने में एसडीओपी जावरा रविन्द्र बिलवाल, थाना प्रभारी जावरा शहर वीडी जोशी, थाना प्रभारी बडावदा दर्शना मुजालदे, थाना प्रभारी कालुखेडा आनन्द भाभोर, थाना प्रभारी औ. क्षेत्र जावरा प्रकाश गडरिया, चौकी प्रभारी हुसैन करी कुलदीप डाबी, चौकी प्रभारी ढोढर राजेश मेहरा मय अपने बल के साथ उपस्थित रहा।

 आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड

▪ आरोपी इकबाल पिता बाबू खां निवासी बरगुंडापुरा जावरा के विरुद्ध पूर्व में मारपीट, डकैती, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, सट्टा अधीनियम, एनडीपीएस एक्ट, जैसी धाराओं में कुल 23 प्रकरण दर्ज है। 

▪ आरोपी फिरोज पिता निसार निगलर निवासी नाना साहब का मोहल्ला जावरा के विरुद्ध पूर्व में मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, जैसी धाराओं में कुल 10 प्रकरण दर्ज है।

https://youtu.be/61iBcFO0DZA

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें