Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: MIC सदस्य अनिता कटारा पर दर्ज प्रकरण को समाप्त करने हेतु भाजपा पार्षद दल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

admin

Mon, Jan 13, 2025

रतलाम 13 जनवरी । नगर निगम महापौर परिषद सदस्य श्रीमती अनिता कटारा पर अजयसिंह निवासी धीरजशाह नगर रतलाम द्वारा दर्ज कराया गया झूठा प्रकरण समाप्त करने हेतु भाजपा पार्षद दल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि अजयसिंह निवासी धीरजशाह नगर रतलाम द्वारा अनीता कटारा व भाजपा कार्यकर्ता पर झूठी शिकायत की गई है जिससे जनप्रतिनिधि के नाते हमारी सामाजिक छवि खराब होती है।

अजय सिंह एक आरोपी एवं साईको टाईप का व्यक्ति है जिसके द्वारा एक व्यक्ति को पेट्रोल डालकर जलाकर हत्या कर दी गई थी हत्या में दोषी पाये जाने पर सजा हुई थी और वह कुछ दिनों पहले ही सजा काट कर आया हुआ है। इसके द्वारा स्वंय के उपर हमला कर अपनी मॉं व बहनों से झूठी लोगो की शिकायत कर पैसे की वसूली की जाती है। इसके द्वारा हफ्ता वसूली करना, लोगो से पैसा लुटना, लोगो के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज करवाने से आस-पास के लोग भी काफी परेशान एवं भयभीत है। ऐसे व्यक्ति द्वारा भविष्य में कभी भी कोई बड़ी घटना की जा सकती है। इस हेतु अजयसिंह निवासी धीरजशाह नगर रतलाम के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही कर अनीता कटारा एवं भाजपा कार्यकर्ता पर दर्ज करवाये गये झूठे प्रकरण को समाप्त किया जाये।

इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, मनोहरलाल, राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद शक्तिसिंह राठौर, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, करण कैथवास, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती आयुषी सांकला, पवन सोमानी, गौरव त्रिपाठी, जलज सांखला, राजेश महेश्वरी, रमेश पांचाल आदि उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन पार्षद दल सचेतक हितेश कामरेड ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें