Breaking News
CBN का बड़ा एक्शन : 340 किलो डोडा चूरा के साथ लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त | सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा : केबल जलाकर बेचते, 1.35 लाख के कॉपर के साथ गिरफ्तार | सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजे जयकारे : खंडित की गई हनुमान प्रतिमा की जगह नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा Video | गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | CBN का बड़ा एक्शन : 340 किलो डोडा चूरा के साथ लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त | सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा : केबल जलाकर बेचते, 1.35 लाख के कॉपर के साथ गिरफ्तार | सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजे जयकारे : खंडित की गई हनुमान प्रतिमा की जगह नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा Video | गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ |

सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा : केबल जलाकर बेचते, 1.35 लाख के कॉपर के साथ गिरफ्तार

Raj Kumar Luniya

Mon, Sep 14, 2026

रतलाम जिले के ग्राम असावता स्थित निर्माणाधीन पीक रिन्यु सोलर एनर्जी प्लांट से 16 कॉपर केबल बंडल चोरी के मामले में ताल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में प्लांट के दो चौकीदार भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 किलो जला हुआ कॉपर वायर, 30,500 रुपए नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.35 लाख रुपए है।

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को प्लांट से 16 कॉपर केबल बंडल चोरी होने की रिपोर्ट राकेश पाल ने ताल थाने में दर्ज कराई थी। मामले में अपराध क्रमांक 382/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि प्लांट में चौकीदारी करने वाले सूरपालसिंह और नागुसिंह ने अपने साथियों लालसिंह और कृष्णपालसिंह के साथ मिलकर केबल चोरी की थी।

पुलिस ने 28 जुलाई को सूरपालसिंह और नागुसिंह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 9 सितंबर को लालसिंह और कृष्णपालसिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए कॉपर वायर को जलाकर बेच दिया था। बिक्री से मिली राशि में से कुछ खर्च कर दी गई, जबकि कुछ रकम बची हुई थी। कुछ कॉपर वायर छिपाकर रखने की जानकारी भी सामने आई।

आरोपियों की निशानदेही पर 50 किलो जला हुआ कॉपर वायर कीमत 52,500 रुपए, 30,500 रुपए नकद तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP13ZQ5652 कीमत 50 हजार रुपए जब्त की गई। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें उपजेल जावरा भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी: सूरपालसिंह, नागुसिंह, लालसिंह और कृष्णपालसिंह उर्फ विशालसिंह, सभी आलोट थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें