8 लेन बना अवैध शराब परिवहन का प्रमुख मार्ग : पुलिस द्वारा अवैध शराब समेत कार जप्त
Raj Kumar Luniya
Wed, Jul 30, 2025
दिनांक 29.07.2025 को थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सिल्वर रंग की फोर्ड कंपनी की IESTA कार क्रमांक : MP-09-CG-3105 में एक व्यक्ति जिनकी उम्र करीबन 30-35 साल की है, IESTA कार की डिक्की में अवैध रूप से भारी मात्रा मे देशी शराब छुपाकर जावरा तरफ से बड़ौदा गुजरात तरफ 08 लेन पर जाने वाला है अगर तुरन्त घेरा बन्दी की जावे तो सफलता मिल सकती है ।
मुखबीर की सूचना विश्वसनीय होने से टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर नाका बंदी की गई। कुछ देर बाद संदिग्ध कार क्रमांक : MP-09-CG-3105 आती दिखाई दी जिसे घेराबन्दी कर रोका गया । जिसमें कार के अन्दर ड्रायवर सीट पर एक व्यक्ति बैठा हुए था। चालक से नाम पता पुछते गाडी के चालक ने अपना नाम बाबू पिता केशाजी गुर्जर उम्र 33 साल निवासी ग्राम चैनपुरा थाना रावटी जिला रतलाम का रहने वाला बताया । कार की विधिवत तलाशी लेते कार की पीछे की डिक्की में देशी प्लेन शराब की 07 पेटियां भरी हुई मिली।
चालक गुर्जर से उक्त शराब रखने, परिवहन करने तथा लाने ले जाने के परमिट लायसेन्स का पुछते अपने पास कोई परमिट लाईसेंस नहीं होना बताया जो उक्त आऱोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का दण्डनीय पाया जाने से आरोपी बाबू गुर्जर के विरूद्ध अपराध क्रमांक - 565/2025 धारा-34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी : 01. बाबू पिता केशाजी गुर्जर उम्र 33 साल निवासी ग्राम चैनपुरा थाना रावटी जिला रतलाम
जप्त सामग्री : देशी प्लेन शराब की कुल 07 पेटी सीलबन्द कुल कीमती – 26500 /- रूपये, एक सिल्वर रंग की फोर्ड कंपनी की IESTA कार क्रमांक – MP-09-CG-3105 किमती 5,00,000 रूपये
सरहानीय भूमिका : निरीक्षक गायत्री सोनी थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, उनि रायसिंह परमार, सउनि गोरचन्द परमार, आर. 271 रविराज सिंह, आर. 189 विजयसिंह व आर. 1170 जोय बारिया व टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
Drm_Ratlam
S.P_RATLAM
RATLAM_POLICE
विज्ञापन
विज्ञापन