Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई : 41 किलो 800 ग्राम डोडाचुरा सहित घटना मे प्रयुक्त कार जप्त

Raj Kumar Luniya

Sun, Jul 13, 2025

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी महोदय पल्लवी गोर के मार्गदर्शन मे रात्री मे आंतरिक सुरक्षा एवं नाकाबंदी चेकिंग के दौरान हरियाणा पासिंग संदिग्ध कार के अंदर से आलोट पुलिस द्धारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा पकडने मे सफलता मिली है।

दिनांक 12.07.2025 को थाना आलोट पुलिस टीम द्वारा रात्री मे आंतरिक सुरक्षा एवं नाकाबंदी चेकिंग बडोद नाका आलोट पर की जारही थी। जिसके दौरान बायपास आलोट तरफ से एक सिल्वर रंग की कार आती हुई दिखी जिसे फोर्स की मदद से रोकने का प्रयास किया जो उक्त कार का चालक पुलिस को देखकर स्टापर के पास से तेजगति से कट मारते हुए बडोद तरफ भागा जिस पर तत्काल फोर्स द्वारा शासकीय व अधिग्रहीत वाहन से पीछा किया गया।

उक्त वाहन चालक भोजा खेडी फटे के आगे रोड पर साईड मे कार को खडी कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेत मे भाग गया, जिसकी खेतो मे काफी तलाश की गई पर नही मिला। बाद मौके पर खडी सिल्वर रंग की SKODA कार क्रमांक HR 21 J 2322 संदिग्ध होने व कार के अंदर कोई अवैध सामग्री होने की शंका पर पंचो के समक्ष तलाशी लेते कार के अंदर पीछे की डिक्की मे से काले रंग के दो प्लास्टिक के कट्टो के अंदर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरा मिला।

जिसे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये उक्त दोनो कट्टो मे भरे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 41.800 किलोग्राम व घटना मे प्रयुक्त SKODA कार क्रमांक HR 21 J 2322 जिसके चेसिस नम्बर TMBBLANA9DG034636 जप्त कर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध थाना आलोट पर अपराध क्र 465/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। अज्ञात कार चालक की तलाश व विवेचना की जा रही है।

बरामद माल :

  • काले रंग के दो प्लास्टिक के कट्टो के अंदर भरा मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 41 किलो 800 ग्राम किमती 83600 रुपये

  • घटना मे प्रयुक्त SKODA कार क्रमांक HR 21 J 2322 जिसके चेसिस नम्बर TMBBLANA9DG034636 किमती 7 लाख रुपये

  • दो एप्पल कम्पनी के मोबाईल फोन किमती 1 लाख रुपये

सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी शंकर सिंह चौहान, उनि प्रमोद राठौर, उनि मनोज पाटीदार, सउनि अशोक चौहान, आर 710 लोकेन्द्र, आर 400 अभिनन्दन, आर 955 रोनक पोरवाल, आर 241 अंकित काला, आर 995 दीपक माली का सराहनीय योगदान रहा है।

Tags :

S.P_RATLAM

RATLAM_POLICE

DIG_RATLAM

SMUGGLING

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें