Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

शराब पीने से रोकने का बदला : झूठी सूचना देकर बुलाई Dial 112, फिर कर दिया पथराव

Raj Kumar Luniya

Sun, Aug 9, 2026

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोके जाने से नाराज युवकों ने बदला लेने के लिए डायल-112 पर ही पथराव कर दिया। घटना शुक्रवार रात बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ाखेड़ा पुलिया की है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बाजना थाने के आरक्षक शंकर शिंदे (32) ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आरक्षक ने बताया कि मोबाइल नंबर 9131494370 से डायल-112 पर सूचना मिली थी कि अमलियार पटेल परिवार उनके साथ मारपीट कर रहा है। सूचना पर डायल-112 के पायलट कृष्णा उर्फ करण के साथ वे रावटी-बाजना रोड पर ग्राम पोड़ाखेड़ा की पुलिया पर पहुंचे। वहां पहले से कुछ लोग इकट्ठा थे।

3 से 4 लोग गाड़ी के पास आए तो पूछा कि लड़ाई कहां हो रही है। इस पर एक युवक बोला कि यहां कोई लड़ाई नहीं हो रही थी। हमने तो झूठ बोलकर यहां बुलाया है। कल हम बाजना हाट में शराब पी रहे थे तो पुलिस हमें क्यों रोक रही थी। पुलिस हमें शांति से शराब भी नहीं पीने देती। ऐसा कहते हुए गालियां दी और पथराव शुरू कर दिया। इससे डायल-112 के पीछे का कांच फूट गया, ब्रेक लाइट व इंडिकेटर टूट गए।

बाजना थाना टीआई रवींद्र दंडोतिया ने बताया कि कल मेरे पास गाड़ी नहीं थी तो मैं डायल-112 से हाट में राउंड लगाने गया था। वहां सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों को रोका था और वहां से हटाया था।

जिन युवकों को वहां से हटाया था, उनको आशंका थी कि डायल-112 का पायलट पुलिस को वहां लेकर पहुंचा है, इसलिए उन्होंने झूठी सूचना देकर डायल-112 पर पथराव किया। जांच में पता चला कि पथराव करने वालों में प्रकाश अमलियार निवासी पोड़ाखेड़ा व दिलीप बड़खिया निवासी पोड़ाखेड़ा और उनके साथी हैं। आरोपी प्रकाश अमलियार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Tags :

Dial-112

पथराव

झूठी सूचना

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें