Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: चैकिंग के दौरान् पुलिस ने धारदार हथियार लेकर घूमते बदमाश को पकड़ा, 200 से अधिक वाहनों को किया चेक : Video

admin

Sat, Mar 29, 2025

एस.पी श्री अमित कुमार के निर्देशन पर शहर में चैकिंग अभियान जारी, चैकिंग के दौरान् थाना माणकचौक पुलिस ने धारदार हथियार लेकर घूमते बदमाश को पकड़ा, रात्रि में 200 से अधिक वाहनों को किया चेक, 22 वाहन चालकों पर की गई चालानी कारवाई, बेवजह घूमने वाले 45 लोगों को जेल वाहन से भेजा थाने।

रात्रि में 200 से अधिक वाहनों को किया चेक

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा शहर में लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की  सुरक्षा एवं अपराधियों में कानून का भय पैदा करने, चाकुबाजी की घटनाओँ पर अंकुश लगाने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में प्रभावी गश्त/पेट्रोलिंग करने एवं अवैध गतिविधियों एवं आदतन बदमाशों पर नजर रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान किये गये है।

बेवजह घूमने वाले 45 लोगों को जेल वाहन से थाने पर भेजा

इसी तारतम्य में रतलाम शहर के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया । शहर के सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी द्वारा दल बल के साथ जेल वाहन लेकर क्षेत्र में भ्रमण किया गया। हिस्ट्रीशीटर, गुंडे, बदमाशों को चेक किया जा रहा है। बेवजह घूमने वाले 45 लोगों को जेल वाहन से थाने पर भेजा गया , जिन्हें उचित समझाइश देकर रवाना किया गया। शहर में अलग अलग जगह पर चैकिंग पॉइंट्स लगाकर संदिग्ध वाहनों को चेक किए गए। इस दौरान लगभग 200 वाहनों की चेकिंग की गई। 22 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कारवाई की गई। चेकिंग के दौरान थाना माणकचौक पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए गत रात्रि में एक बदमाश को अवैध रुप से धारदार हथियार लेकर घूमते पकड़ा गया जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

22 वाहन चालकों पर की गई कारवाई

https://youtube.com/shorts/mAzdYfqlsdw

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें