Breaking News
दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | अमृत सागर तालाब पाल पर लगेंगे पेवर ब्लॉक : फल-सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी सुविधा | वार्ड 41 को सौगात : होगा गलियों का सीमेन्टीकरण, महापौर ने किया भूमि पूजन | करोड़ों के अवैध MCX ट्रेडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश : कई जिलों के व्यापारी रडार पर | मिला फाइव स्टार रैंक : देशभर के 12 लाख स्कूलों को पछाड़ जावरा का सांदीपनि स्कूल बना नंबर-1 | नगर विकास योजना 02 : त्रिवेणी मेला स्थल के पास 70 हेक्टेयर में आकार लेगी नई विकास योजना | 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : पीएम मोदी के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, योग के बाद बच्चों को बांटी साइकिलें : Video | पैसों के विवाद में सुपारी : सैफी नगर फायरिंग कांड का खुलासा, 5 शूटर गिरफ्तार Video | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | अमृत सागर तालाब पाल पर लगेंगे पेवर ब्लॉक : फल-सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी सुविधा | वार्ड 41 को सौगात : होगा गलियों का सीमेन्टीकरण, महापौर ने किया भूमि पूजन | करोड़ों के अवैध MCX ट्रेडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश : कई जिलों के व्यापारी रडार पर | मिला फाइव स्टार रैंक : देशभर के 12 लाख स्कूलों को पछाड़ जावरा का सांदीपनि स्कूल बना नंबर-1 | नगर विकास योजना 02 : त्रिवेणी मेला स्थल के पास 70 हेक्टेयर में आकार लेगी नई विकास योजना | 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : पीएम मोदी के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, योग के बाद बच्चों को बांटी साइकिलें : Video | पैसों के विवाद में सुपारी : सैफी नगर फायरिंग कांड का खुलासा, 5 शूटर गिरफ्तार Video |

दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने

Raj Kumar Luniya

Sun, Jun 28, 2026

सैलाना थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कक्षा 10वीं के एक नाबालिग छात्र को डरा-धमकाकर और जान से मारने की धमकी देकर उससे नकदी सहित सोने के आभूषण हड़पने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का तीसरा आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

​दोस्ती की आड़ में शुरू की वसूली, फिर दी हत्या की धमकी : पीड़ित नाबालिग छात्र की पहचान कुछ समय पूर्व आदित्य सिसोदिया और अंकलेश मोगिया नाम के युवकों से हुई थी। आरोपियों ने पहले छात्र से दोस्ती की और फिर धीरे-धीरे उससे समय-समय पर 500 और 1000 रुपये जैसी नकदी की मांग करने लगे। जब छात्र ने और रुपये देने से मना कर दिया, तो आरोपियों ने उसे व उसके पिता को जान से मारने और रास्ते में कोई गंभीर वारदात अंजाम देने की धमकी देना शुरू कर दिया।

​डर के मारे घर से उठा लाया सोने के जेवर : लगातार मिल रही धमकियों से नाबालिग छात्र इस कदर भयभीत हो गया कि उसने अपने ही घर से 3 सोने की अंगूठियां और 1 जोड़ी सोने के कान के आभूषण (झुमके) चुपचाप निकालकर आरोपियों के हवाले कर दिए। घर से आभूषण गायब होने पर जब परिजनों को शक हुआ और उन्होंने छात्र से कड़ाई से पूछताछ की, तब जाकर सहमे हुए बालक ने पूरी आपबीती सुनाई।

​परिजनों के साथ थाने पहुंचे पीड़ित की शिकायत पर सैलाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 228/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(5), 351(3) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

गिरफ्तार आरोपी: टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी आदित्य (पिता राजेंद्र सिंह सिसोदिया, निवासी मोती बंगला, सैलाना) और अंकलेश (पिता जुझारसिंह मोगिया, निवासी गीता भवन, सैलाना) को हिरासत में लिया।

​खेत के कमरे से आभूषण बरामद करने में जुटी पुलिस : कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने तीसरे साथी हर्ष उर्फ हर्षवर्धन गुर्जर (निवासी सकरावदा) के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने हड़पे हुए आभूषणों को आदित्य के खेत पर बने एक कमरे में छिपाकर रखा है, जिसकी बरामदगी की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। फरार आरोपी हर्ष गुर्जर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

​पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका : इस त्वरित और सफल कार्रवाई में सैलाना थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश, उप निरीक्षक शीना खान, प्रधान आरक्षक संदीप भदौरिया, आरक्षक फकीरचन्द्र सोलंकी (थाना नामली), तूफान भुरिया, सूर्यप्रसाद, विजय मोहनिया, भारत अलावा, मुरली कटारिया और संदीप परमार की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

RATLAM_POLICE

DIG_RATLAM

IG_UJJAIN

DGP_M.P

HOME_DEPARTMENT_M.P

SP_Ratlam

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें