Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: रतलाम में नवागत एस.पी द्वारा बैठक आयोजित कर समस्त अधिकारियो को दिशा निर्देश प्रदान किए गए

admin

Tue, Mar 28, 2023

रतलाम जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा तात्कालिक एस पी श्री अभिषेक तिवारी से दिनांक 27.03.2023 को पुलिस अधीक्षक रतलाम का पदभार ग्रहण किया गया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज दिनांक 28.03.2023 को नवीन कंट्रोल रूम मे जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियो, थाना प्रभारियो एवं चौकी प्रभारियो की बैठक ली गई। पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा द्वारा जिले की भौगोलिक स्थिति एवं कानून व्यवस्था के संबंध मे जानकारी ली गई एवं समस्त अधिकारियो से परिचय प्राप्त कर थाना क्षैत्र के अपराध एवं अपराधिक पृष्टभुमि के संबंध में जानकारी ली गई एवं सभी अधिकारियो को अपराधो की रोकथाम व कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदाय किये जो निम्नानुसार है।

  • आगामी त्यौहारो के संबंध मे विशेष सतर्कता बरती जावे, इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सतत नजर रखी जावे एवं अपराधिक सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जावे।
  • थाने पर आने वाले पर प्रत्येक आवेदक की सुनवाई अच्छे से की जावे एवं समस्त शिकायतो का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जावे।
  • महिला एवं अनु.जाति/जनजाति के प्रकरणो को प्रथामकिता पर लेकर प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जाना सुनिश्चित किया जावे।
  • समस्त थानो में पुलिस द्वारा पैदल पेट्रोलिंग एवं गस्त प्रभावी रूप से की जावे । पैट्रोलिंग के दौरान अवैध हथियार लेकर घूमने वालो की चैकिंग की जावे साथ ही गुण्डा/निगरानी बदमाशो को चैक किया जावे साथ ही अपराधीयो की धरपकड़ की जावे।
  •  समस्त थानो के बीट अधिकारी/कर्मचारी संवेदनशील गांवो का प्रतिदिन प्रभावी भ्रमण करे एवं उनसे संबधित कोई शिकायत या रिपोर्ट होने पर आवश्यक कार्यवाही करे।
  • शरीर एवं सम्पत्ति संबंधी अपराध के आदतन अपराधियो की विरुद्ध नई गुण्डा एवं निगरानी फाईल खोली जावे एवं उनकी गतिविधियो पर सतत निगरानी रखी जावे।
  • अपराधिक प्रवृत्तियो के लोगो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जावे साथ ही आदतन अपराधियो के विरुद्ध जिलाबदर एवं रासुका की कार्यवाही भी की जावे।
  • चाकूबाजी की घटनाओ को रोकने के लिये प्रतिदिन चैकिंग की जावे साथ ही पुराने अपराधियो की जानकारी निकाल कर उनपर सतत निगरानी रखी जावे।
  • अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाया जावे एवं मादक पदार्थो के तस्करो के विरुद्ध कार्यवाही की जाना सुनिश्चित किया जावे। 
  • गौवंश तस्करी के संबंध मे लगातार सूचनाएं एकत्रित कर गौतस्करो के विरुद्ध कार्यवाही की जावे।
  • जुँए एवं सट्टे पर पूर्णतः  लगाम लगाये जाने हेतु लगातार सुचना प्राप्त कर प्रभावी कार्यवाही की जावे ।
  • मुस्कान अभियान के तहत नाबालिक बालक/बालिकाओ के अपहरण के प्रकरणो को गंभीरता से लेकर शीघ्र ही दस्तयाब कर निराकरण किया जावे।
  • सीएम हेल्पलाईन शिकायतो को गंभीरता से लेकर संतुष्टीपूर्वक निराकरण किया जावे।
https://youtu.be/NeCJX4xIrqo

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें