शहर में बाइक चोर गिरोह बेखौफ : एक ही रात में 4 दोपहिया वाहनों पर हाथ साफ, 4 संदिग्ध CCTV में कैद
Raj Kumar Luniya
Thu, Oct 8, 2026
शहर में वाहन चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बीती रात अज्ञात चोरों ने अलग-अलग स्थानों से एक ही रात में चार दोपहिया वाहनों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब रहवासी जागे तो घरों के बाहर खड़े वाहन गायब मिले। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पीड़ितों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान चार संदिग्ध युवक नजर आए हैं। इनमें से एक संदिग्ध स्पष्ट रूप से बाइक ले जाते हुए कैद हुआ है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की शिनाख्त और तलाश में जुट गई है।
सुबह हुआ चोरी का खुलासा जानकारी के अनुसार, वाहन मालिकों ने रोजमर्रा की तरह रात में अपने दोपहिया वाहन घर के बाहर सुरक्षित खड़े किए थे। सुबह जब वे बाहर निकले तो वाहन गायब थे। आसपास तलाश करने के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा संबंधित क्षेत्रों और मुख्य मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरोह को गिरफ्तार कर वाहन बरामद किए जाएंगे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन