Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त

Raj Kumar Luniya

Sat, Jun 27, 2026

जिले के सैलाना अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन में शनिवार को अवैध हाथ भट्टी तथा देशी मदिरा विक्रेताओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी गई।

​यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। मामले की जानकारी देते हुए आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे ने बताया कि शनिवार को टीम ने ग्राम रानीसिंग, लबानीपड़ा, कबूतरिया फांटा तथा रावटी में दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से हाथ भट्टी मदिरा और देशी मदिरा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई।

​जप्त सामग्री और कुल कीमत: इस कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने मौके से 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 300 किलोग्राम लहान तथा 20 पाव देशी मदिरा मसाला जप्त किया है। जप्त की गई मदिरा और लहान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 38,140/- रुपये बताई जा रही है।

​मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज: कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री में लिप्त आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। मौके पर मिले लहान को आबकारी दल द्वारा नष्ट किया गया।

​इस पूरी कार्रवाई में आबकारी आरक्षक रामचरण पवार, वरुण चौहान तथा नगर सैनिक नरेंद्र सिंग भाटी की सराहनीय और सक्रिय भूमिका रही। आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Tags :

Collector_Ratlam

आबकारी विभाग

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें