Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: IA रतलाम पुलिस द्वारा पटेल मोटर्स एवं टाटा शोरूम पर चोरी करने वाले एक और आरोपी को किया गया गिरफ्तार : Video

admin

Sat, Mar 29, 2025

दिनांक 11.01.2025 को फरियादी अभिनव पिता महेंद्र कुमार जैन निवासी रतलाम कैशियर पटेल मोटर बॉडी शॉप रतलाम द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर रिपोर्ट किया कि उसके द्वारा दिनांक 10.01.25 की रात्रि में  पटेल मोटर्स शोरूम के अंदर 7,586 रुपए ऑफिस में रखे थे तथा एक थैली में 84,000 रखे थे आज सुबह आकर देखा तो पटेल मोटर्स के कैश रखने की तिजोरी का ताला टूटा हुआ वह दस्तावेज बिखरे थे तिजोरी को देखा तो उसमें रखें 7 लाख 84,586 रुपए कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया और बाद में पास के टाटा शोरूम मैं भी चोरी होने की सूचना मिली थी फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 30/ 25 धारा 331(4)305 (ए) BNS का पंजीबद कर अनुसंधान में लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवम नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम से अज्ञात चोरों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु टीम बनाई गई। टीम द्वारा अनुसंधान के दौरान घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए जिसमें तीन बदमाश मुंह बांधकर घटना घटित करते हुए दिखाई दिए । सीसीटीवी कैमरे के दिखे संदिग्ध आरोपियों को ट्रैक किया गया इस संबंध में थाना टीम के द्वारा करीब 350 सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए सीसीटीवी फुटेज तथा पुलिस के मुखबीर तंत्र से जानकारी मिली कि उक्त घटना में करण पिता मुकेश जाधव जाति बेलदार, राज पिता अनिल यादव जाति बेलदार निवासी सूक्त नगर चौकी बोरगांव थाना पंधाना जिला खंडवा तथा मुरली उर्फ अलेक्स पिता मनोहर निवासी गुजरात के द्वारा घटना घटित करने की जानकारी प्राप्त हुई।

टीम द्वारा आरोपी करण जादव को गिरफ्तार कर पूछताछ करते उसके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया तथा घटना पूर्व मोबाइल बंद कर आने की जानकारी दी गई उसके उपरांत आरोपी राज जादव को भी गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया वह पुलिस रिमांड के दौरान आरोपीगणों के कब्जे से 35,000 रुपए जप्त किए गए हैं। फरार आरोपी मुरली उर्फ एलेक्स पिता मनोहर पंवार जाति बेलदार उम्र 24 साल निवासी 05 संजान रोड गौकुलधाम पीठा फलिया उमरगांव हाल मुकाम 501 आपेक्ष होरिजोन संजान रोड उमरगाम थाना उमरगाम जिला वलसाड (गुजरात) को दिनांक 25.3.205 को गिरफ्तार कर चोरी गये नगदी मश्रुका (रूपयो) मे से आरोपी के हिस्से मे आये रूपयो मे से बचे नगदी 76,300/- रूपये बरामद किये गये। आरोपी मुरली उर्फ एलेक्स को माननीय न्यायालय मे पेश किया जाएगा।

https://youtu.be/PX1LyX4_vzk

गिरफ्तार आरोपी : मुरली उर्फ एलेक्स पिता मनोहर पंवार जाति बेलदार उम्र 24 साल निवासी 05 संजान रोड गौकुलधाम पीठा फलिया उमरगांव हाल मुकाम 501 आपेक्ष होरिजोन संजान रोड उमरगाम थाना उमरगाम जिला वलसाड (गुजरात)

पूर्व मे गिरफ्तार आरोपी

  • 1. करण पिता मुकेश जाधव जाति बेलदार निवासी सूक्त नगर चौकी बोरगांव थाना पंधाना जिला खंडवा
  • 2. राज पिता अनिल यादव जाति बेलदार निवासी सूक्त नगर चौकी बोरगांव थाना पंधाना जिला खंडवा

आपराधिक रिकार्ड :  मुरली उर्फ एलेक्स के विरूद्ध थाना उमरगाम जिला वलसाड मे 06 अपराध (अपहरण, मारपीट, नकबजनी ) रत्नागिरी महाराष्ट मे 01 (नकबजनी) अपराध पंजीबद्ध है ।

महत्वपूर्ण भूमिका : उनि  ध्यानसिंह सोलंकी, प्र.आर. नीरज त्यागी, आरक्षक पवन की आरोपी को  गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सराहनीय भूमिका : निरीक्षक मुनेंद्र गौतम,  सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, सहायक उप निरीक्षक दशरथ माली, प्र.आर. धीरज गावडे, प्र.आर. रितेश पाटीदार, आरक्षक राकेश प्रजापति, आरक्षक रवि चंदेल, आरक्षक अभिषेक, आरक्षक कपिल, व सायबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें