Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: आबकारी अमले द्वारा 86 हजार रूपए की अवैध शराब एवं महुआ लहान जब्त

admin

Fri, Apr 19, 2024

रतलाम 19 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बाथम के निर्देशानुसार और सहायक आयुक्त आबकारी डॉ.शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रय, संग्रहण और उत्पादन के विरुद्ध 19 अप्रैल को आबकारी अमले द्वारा ग्राम घोड़ाखेड़ा में तालाब किनारे 2 स्थानों से 800 किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध 2 प्रकरण कायम किए।

ग्राम मथुरी में पूनमचंद पिता कैलाश पारगी के कब्जे से 12 बॉटल बीयर एवम 50 पाव देशी प्लेन मदिरा एवम गौशाला रोड स्थित तुषार पिता राजेश टांक एवं ममता पति अशोक टांक के मकानों की तलाशी लेने पर अवैध मदिरा न मिलने पर 2 खाली तलाशी पंचनामे बनाए गए । इस प्रकार कुल 7.8 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बीयर, 9 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन एवं 800 किलो महुआ लहान जब्त कर आबकारी अधिनियम  की धारा 34 (1) के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

कुल जब्त मदिरा एवं लहान की कीमत 86000 रुपए आंकी गई । सम्पूर्ण कार्यवाही  में आबकारी उपनिरीक्षक चेतन वैद , वंदना अग्रवाल, अशोक दवे, मीनाक्षी रेवाले, आबकारी आरक्षक भगवतीलाल सोलंकी, संतोष नेका, बनसिंह अहरे, रामचरण पवार, भावना खोड़े, विक्टोरिया डामर, पुष्पा मीणा का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें