Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

आबकारी विभाग का कड़ा प्रहार : कई क्षेत्रों में कार्रवाई कर जब्त की अवैध मदिरा

Raj Kumar Luniya

Thu, Jan 22, 2026

जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा एक सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में टीम ने पिछले दो दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब और ताड़ी जब्त की है।

​भवानीपाड़ा में कार्रवाई: बीते 20 जनवरी को सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में वृत्त रतलाम परगना प्रभारी श्रीमती वंदना अग्रवाल ने ग्राम भवानीपाड़ा में छापेमारी की। इस दौरान राहुल पिता रामलाल के पास से 20 लीटर ताड़ी और शंकर पिता हरचन के कब्जे से 40 पाव देशी मदिरा (प्लेन मसाला) बरामद की गई। जब्त की गई इस मदिरा की कुल अनुमानित कीमत लगभग 7,600 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में आबकारी आरक्षक संतोष नेका एवं सैनिक नरेंद्र सिंह भाटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

​ईश्वर नगर और लखनगढ़ में दबिश: कार्रवाई के इसी क्रम में 21 जनवरी को वृत्त प्रभारी श्री सचिन भास्करे द्वारा ईश्वर नगर एवं लखनगढ़ क्षेत्रों में सघन तलाशी ली गई। यहाँ शारदाबाई एवं लीलाबाई नामक महिलाओं के कब्जे से कुल 18 लीटर शासन द्वारा प्रतिबंधित हाथ-भट्टी मदिरा जब्त की गई। इस खेप की अनुमानित कीमत 3,600 रुपये बताई जा रही है। इस टीम में आरक्षक वरुण चौहान और सैनिक चेतराम का सराहनीय योगदान रहा।

​आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

कलेक्टर_रतलाम

आबकारी विभाग

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें