Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

तस्करों का नया हाइवे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे : 8 लेन पर कंटेनर से 43 लाख की अवैध शराब जप्त

Raj Kumar Luniya

Sat, Jun 21, 2025

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 20.06.2025 को थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर ट्रैफिक सूबेदार सोनू वाजपेई द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान संदिग्ध कंटेनर की दी गई सूचना पर जावरा उज्जैन रोड पर 8 लेन दिल्ली मुंबई हाइवे के पास से ट्रक कंटेनर नंबर MH 14 JL 9333 से 500 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 43 लाख 20 हजार रुपए की आरोपी चालक कालूराम पिता मालाराम गोदारा उम्र 37 साल निवासी बेहल भिवानी हरियाणा से जप्त की गईं आरोपी शराब का कंटेनर चंडीगढ से बड़ोदा गुजरात लेकर जा रहा था। आरोपी के विरुद्ध थाना औधोगिक क्षेत्र जावरा पर अपराध क्रमांक 387/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम का विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी - 01. कालुराम पिता मालाराम गोदारा जाति गोधरिया उम्र 37 साल निवासी ग्राम बहल तहसील लोहारू थाना बहल जिला भिवानी हरियाणा

जप्त मश्रुका :

  • 1. 200 पेटी बडवाइजर बियर शराब

  • 2. 100 पेटी रायल चैलेंज शराब

  • 3. 100 मैकडावेल शराब

  • 4. 100 पेटी रायल स्टेज शराब

  • 5. एक कण्टेनर

सरहानीय भूमिका : उनि वी डी जोशी (थाना प्रभारी औ क्षेत्र जावरा), ट्रफिक सूबेदार उनि सोनू वाजपेयी, सउनि प्रदीप सिंह तोमर, सउनि समरथ वर्मा व आर. 552 कन्हैया आर. 123 मनीष पाटीदार आर. 517 दीपराजसिंह व आर. 129 अभिजीतसिं तोमर व टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

S.P_RATLAM

RATLAM_POLICE

DIG_RATLAM

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें