Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद थाना माणकचौक पुलिस ने युवक को डोडाचूरा के साथ किया गिरफ्तार

admin

Fri, Jul 7, 2023

घटना का विवरण:- पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर सूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्त पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री हेमंत चौहान के मार्गदर्शन में माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव के नेतृत्व में थाना माणकचौक ने टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए।

आज दिनांक 07-07-2023 को टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति अपने बैग में डोडाचूरा छुपाकर हरथली तरफ से रतलाम आने वाला है, यदि तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा जाए तो सफलता मिल सकती है। सूचना विश्वसनीय होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर टीम द्वारा घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम जितेंद्र पिता दिलीप मोतियानी बताया। उक्त व्यक्ति की वैधानिक तलाशी लेने पर उसकी थैली में 2 किलो 340 ग्राम डोडाचूरा मिला, जिसे विधिवत जब्त कर थाना माणकचौक पर अपराध क्रमांक 343/23 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी से उक्त अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत के बारे में पूछने पर उक्त अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उसके परिचित यासिर बेलिम उर बाजा निवासी कलाईगर रोड रतलाम से लाना बताया। जिसके संबंध में जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी : जितेंद्र पिता दिलीप मोतियानी निवासी राम नगर रतलाम, यासिर बेलिम राजा निवासी कलाईगर रोड रतलाम

जप्त मादक पदार्थ : अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा वजन 2 किलो 340 ग्राम (कीमती 3000 रूपये)

सराहनीय भूमिका : थाना प्रभारी माणकचौक उनि अनुराग यादव, एएसआई शिवनाथ सिंह, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह चावड़ा, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक तेज सिंह जगावत, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक नारायण सिंह, आरक्षक संदीप सिंह भादोरिया, आर रणवीर भदोरिया, आर 722 चन्द्र शेखर आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें