Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: घर मे घुसकर किये थे लैपटॉप,रूपये एंव कैमरे चोरी रतलाम की औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

Sat, Apr 15, 2023

घटना का विवरणः- दिनांक 11.04.2023 को फरियादी राजेश पिता शांतिलाल जाट ने थाना पर उपस्थित होकर बताया कि मै उपरोक्त पते पर रहता हूँ । बिल्डिंग मटेरियल व दुध कि दुकान मैने दादुधाम आश्रृम बडबड रतलाम मे किराये से लेकर संचालन करता हूँ । कल दिनांक 10.04.23 को रात 09.30 बजे मै मेरी दुकान बंद करके घर चला गया था । आज सुबह करीब 06.30 बजे मेरी दुकान पर काम करने वाला लडका शिवनारायण पिता रामचन्द्र जाट नि. नरेडीबेडा थाना खाचरोद का दुकान खोलने व साफ सफाई के लिये गया था । जिसने मुझे मोबाईल लगाया बताया कि अपनी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान का शटर उठा हुआ है व शटर का ताला टुटा हुआ है । तो इस पर मै मेरी दुकान पर गया मैने जाकर देखा मेरी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान का आगे का शटर उठा हुआ था व उसका ताला टुटा हुआ था फिर मैने मेरी दुकान के अंदर जाकर देखा मेरी दुकान मे रखा मेरा पुराना लैपटॉप व मेरी बिल्डिंग मटेरियल बेचने के रूपये जो गुल्लक मे रखे थे वह नही थे ।मेरी बिल्डिंग मटेरियल दुकान का आगे का शटर पर लगा ताला तोड कर व शटर उचका कर आज रात मे कोई अज्ञात बदमाश दुकान के अंदर घुस कर मेरा लैपटॉप व नगदी रुपये चुरा कर ले गये है ।

कार्यवाही का विवरणः- फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 197/2023 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया एंव अज्ञात आरोपी एंव चोरी गये माल की पतरासी हेतु मुखबिर लगाए गए, आसपास के सीसीटीवी कैमरा चेक किए गए , रहवासियों से पूछताछ की गई। पुलिस को अनुसंधान के दौरान संदेही दिपक पिता बादल मईड़ा निवासी बंजली का पता चला जिसे तलाश कर पकड़ा एवं पूछताछ की गई जिसके द्वारा पूछताछ मे जुर्म स्वीकार किया एंव अपने साथियों अजय पिता सुरेश प्रजापत निवासी बंजारा बस्ती बंजली, राहुल पिता गुड्डू मचार निवासी तेजा मंदिर के पिछे बंजली रतलाम के साथ घटना को अंजाम देना बताया गया ।आरोपीगणो से प्रकरण मे चोरी गया लैपटॉप टेबलेट नुमा व दो सीसीटीव्ही कैमरे जप्त किये गये है।

  • गिरफ्तार आरोपी :- 1.दीपक उर्फ विजय पिता बादल मईड़ा उम्र 24 साल निवासी बंजली।
  • 2.राहुल पिता गुड्डू मचार उम्र 19 साल निवासी तेजा जी मंदिर के पिछे बंजली।
  • ​3.अजय पिता सुरेश प्रजापत उम्र 20 साल निवासी बंजारा बस्ती बंजली।

आरोपीयो के पूर्व आपराधिक रिकार्ड : दीपक उर्फ विजय पिता बादल मईड़ा उम्र 24 साल निवासी बंजली पर पूर्व में दर्ज अपराध क्र 197/24.03.2022 धारा 323,294,336,506,34 भादवि,अपराध क्र. 163/17.05.22 अपराध क्र.124/03.08.22 दर्ज है। राहुल पिता गुड्डू मचार उम्र 19 साल निवासी तेजा जी मंदिर के पिछे बंजली पर अपराध क्रमांक525/18.08.2021 धारा 294,323,506 भादवि,अपराध क्रमांक805/25.11.21,अपराध क्र.14/10.01.22 दर्ज है।

सराहनीय भूमिकाः- आरोपीगणो को गिरफ्तार कर प्रकरण मे चोरी गये माल को जप्त करने मे निरी. श्री राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना औ. क्षेत्र रतलाम, विवेचक सउनि सुनीलसिंह सिसोदिया थाना औ.क्षेत्र रतलाम एंव आर 788 दीपकसिंह, आर 974 शोभाराम शर्मा, आर 371 नरेन्द्रसिंह पावरा, सैनिक 1032 आनन्दसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

https://youtu.be/dF3DwB8rckI

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें