CBN का बड़ा एक्शन : 340 किलो डोडा चूरा के साथ लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त
Raj Kumar Luniya
Mon, Sep 14, 2026
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रतलाम जिले के सांगा खेड़ा क्षेत्र में दबिश देकर भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद किया है। टीम ने मौके से एक लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त की है, जिसका उपयोग तस्करी के लिए किया जा रहा था।
गुप्त सूचना के आधार पर सीबीएन की टीम ने सांगा खेड़ा स्थित एक बाड़े में घेराबंदी कर छापा मारा। तलाशी के दौरान बाड़े के अंदर छिपाकर रखे गए 23 बैग बरामद किए गए। जब इन बैगों को खोलकर वजन कराया गया, तो उनमें कुल 340.320 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा पाया गया। टीम ने मौके पर मौजूद टाटा हैरियर वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया।

सीबीएन अधिकारियों ने मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसी अब इस बात की पड़ताल में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस नेटवर्क के जरिए आगे खपाने की तैयारी थी। मामले में शामिल अन्य आरोपियों और अंतरराज्यीय तस्करी लिंक की तलाश जारी है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन