महिला कांग्रेस द्वारा ज्ञापन : शराब दुकान और शराबियों से त्रस्त हो कर दिया ज्ञापन
Raj Kumar Luniya
Tue, Jun 24, 2025
शहर के थाना औद्योगिक क्षेत्र में थाना प्रभारी गायत्री सोनी के नवीन पद ग्रहण करने पर शहर महिला कांग्रेस रतलाम की अध्यक्ष कुसुम चाहर द्वारा अपनी कार्यकारिणी के साथ गुलदस्ता भेट कर उनका स्वागत किया तथा ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि सज्जन मिल के पास स्थित पद्मश्री बीयर बार वाइन शॉप के पास अक्सर खरीददार अपनी गाड़ियां अव्यवस्थित रूप से खड़ी करते हैं, जिससे बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।
इसके अलावा कुछ व्यक्ति शराब खरीदकर वहीं गली में पीने लगते हैं और अश्लील हरकतें करते हैं। जब लोग उन्हें टोकते हैं, तो वे गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आते हैं।यह समस्या न केवल यातायात को प्रभावित करती है, बल्कि क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए भी असुरक्षा का कारण बन रही है। इस समस्या का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया। ज्ञापन देने के दौरान रश्मि महोलिया, राधा प्रजापति, हीना शेख, मीना जाट, जायदा शेख, राजश्री जाट, मीनू तोमर, इत्यादि महिलाये उपस्थित रही।
Tags :
जन_समस्या
रतलाम_पुलिस
महिला_कांग्रेस
एसपी_रतलाम
डीआईजी_रतलाम
विज्ञापन
विज्ञापन