जिला बदर बदमाश को किया गिरफ्तार : पहचान छिपाने के लिए कराया था मुंडन
Raj Kumar Luniya
Fri, Jul 11, 2025
दिनांक 09.07.2025 को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि थाने का जिला बदर आरोपी राहुल पिता शांतिलाल रानीवाल शहर में ही घूम रहा है, जो रामेश्वरम मंदिर के पास जावरा रोड पर खड़ा हुआ है । बदमाश ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर के बाल कटवा कर मुंडन करा लिया है।
उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए रामेश्वरम मंदिर के पास जावरा रोड से जिला बदर बदमाश राहुल पिता शांतिलाल रानीवाल को श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय जिला रतलाम के जिला बदर आदेश क्रमांक/384/आर-1/डी. एम. /2025 रतलाम दिनांक 02/07/2025 का उल्लंघन कर जिले की राजस्व सीमा में बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के घूमते पाए जाने पर गिरफ्तार कर थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 575/2025 धारा 14/15 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का पंजीबद्ध किया गया। बदमाश ने पूछताछ पर स्वीकार किया कि अपनी पहचान छुपाने के लिए उसके द्वारा अपने सिर के बाल कटवा लिए गए थे।
गिरफ्तार आरोपी : राहुल पिता शांतिलाल रानीवाल उम्र 24 साल निवासी अम्बेडकर नगर जावरा रोड रतलाम
सराहनीय कार्य : निरीक्षक स्वराज डाबी, उनि. जितेन्द्र कनेश, आर. राहुल मारू, आर. हरिकिशन की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
S.P_RATLAM
RATLAM_POLICE
DIG_RATLAM
विज्ञापन
विज्ञापन