Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: ऑपरेशन मुस्कान : फरवरी माह में 102 गुम बालक बालिकाओं को परिजनों से मिलाकर लौटाई मुस्कान

admin

Sun, Mar 2, 2025

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को गुम या अपहृत हुए बालक बालिकाओं की खोज बीन कर परिजनों के सुपुर्द करने हेतु दिनांक 01 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक ऑपरेशन मुस्कान अभियान संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।

अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सभी थानों पर गुम या अपहृत बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु सायबर सेल, जेएबी शाखा के साथ टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा गुम या अपहृत बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु सायबर सेल, परिजनों के कथन एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से दिनांक 01 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, सहित अन्य प्रदेशों से कुल 09 बालक एवं 93 बालिकाओं कुल 102 अपहृत या गुम बालक बालिकाओं को सुरक्षित दस्तियाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

https://youtu.be/RiCjHq02C3U?si=C7pw_yVONyU5QAAf


       
अभियान के तहत थाना स्टेशन रोड और थाना बिलपांक को 01–01 बालिकाओं को खोजाने में सफलता प्राप्त हुई जो वर्ष 2022 से लापता थी। रतलाम पुलिस को 2023 से गायब हुए 08 बालक बालिकाओं एवं वर्ष 2024 से गायब हुए 60 बालक बालिकाओं को खोजने में सफलता प्राप्त हुई।

अभियान के तहत एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी बाजना रणजीत सिंगार के नेतृत्व में थाना बाजना पुलिस टीम द्वारा 21 बालिकाओं को थाना प्रभारी रावटी दीपक मंडलोई के नेतृत्व ने पुलिस टीम द्वारा 12, थाना प्रभारी सरवन अर्जुन सेमलिया के नेतृत्व में थाना सरवन पुलिस टीम द्वारा 10, थाना प्रभारी सैलाना सुरेंद्र गडरिया के नेतृत्व में थाना सैलाना टीम द्वारा 06 बालक बालिकाओं को दस्तियाब करने में सफलता मिली।
        
सीएसपी रतलाम श्री सत्येंद्र घांघरिया के मार्गदर्शन में थाना डीडी नगर टीम द्वारा 12,थाना आई ए रतलाम टीम द्वारा 06 बालक बालिकाओं को दस्तियाब किया। एसडीओपी रतलाम श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में  थाना बिलपांक टीम द्वारा 09, थाना शिवगढ़ द्वारा 07 बालक बालिकाओं को दस्तियाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें