गुंडा परेड : रतलाम पुलिस द्वारा 130 गुंडों एवं हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड कराई गई
Raj Kumar Luniya
Sun, Oct 26, 2025
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देश पर जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने थाने के गुंडा रजिस्टर में अंकित व्यक्तियों की गुंडा परेड कराई। इस दौरान कुल 130 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड कराई गई।
गुंडा परेड के दौरान समझाइश : गुंडा परेड के दौरान अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने थाने के गुंडा रजिस्टर में दर्ज गुंडे, हिस्ट्रीशीटर, किसी भी अवैधानिक गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनने की समझाइश देकर रुकसत किया।
अनुभागवार गुंडों की परेड : जिले के रतलाम शहर अनुभाग के चारों थानों पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में कुल 15 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई। रतलाम ग्रामीण अनुभाग में एसडीओपी श्री किशोर पटनवाला के मार्गदर्शन में कुल 19 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई। इसी तरह जावरा शहर अनुभाग, जावरा ग्रामीण अनुभाग, आलोट अनुभाग और सैलाना अनुभाग में भी गुंडों की परेड करवाई गई।
आगामी दिनों में शेष बचे अन्य गुंडों की भी गुंडा परेड : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आगामी दिनों में शेष बचे अन्य गुंडों की भी गुंडा परेड कराई जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
Tags :
S.P_RATLAM
RATLAM_POLICE
विज्ञापन
विज्ञापन