Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

हिस्ट्रीशीटर गुंडे बदमाशों की परेड : 3 दिन में जिले के 273 गुंडों की कराई परेड

Raj Kumar Luniya

Fri, Apr 25, 2025

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियो एवं थाना प्रभारियों को थाने के गुंडा रजिस्टर में अंकित व्यक्तियों की गुंडा परेड करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में दिनांक 22.04.25 से 24.04.25 तक जिले के सभी अनुभाग के थानो पर गुंडा रजिस्टर में दर्ज गुंडों को थाने पर बुलाकर गुंडा परेड कराई गई। गुंडा परेड के दौरान अनुविभागीय अधिकारियो एवं थाना प्रभारियों द्वारा थाने के गुंडा रजिस्टर में दर्ज गुंडे, हिस्ट्रीशीटर, किसी भी अवैधानिक गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनने की समझाइश देकर रवाना किया।

  • तीन दिनों में जिले के रतलाम शहर अनुभाग के चारो थानो पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में कुल 39 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई।

  • रतलाम ग्रामीण अनुभाग में एसडीओपी श्री किशोर पटनवाला के मार्गदर्शन में कुल 30 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई तथा डोजियर फॉर्म भरवाए।

  • जावरा शहर अनुभाग के थानो पर सीएसपी श्री दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में कुल 91 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई।

  • जावरा ग्रामीण अनुभाग के सभी थानों पर एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में कुल 35 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई।

  • आलोट अनुभाग के सभी थानो पर एसडीओपी आलोट सुश्री शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में कुल 36 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई ।

  • सैलाना अनुभाग के सभी थानों पर एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में कुल 57 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई।

  • 3 दिन में जिले के सभी 6 अनुभागो के थानो पर कुल 273 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की गुंडा परेड करवाई गई। आगामी दिनों में शेष बचे अन्य गुंडो की भी गुंडा परेड कराई जाएगी।

Tags :

S.P_RATLAM

RATLAM_POLICE

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें