Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: पुलिस ने 17 वर्षीय बालिका को रेस्क्यू कर दो महिलाओ को किया गिरफ्तार 

admin

Sun, Mar 19, 2023

थाना रिंगनोद के ग्राम परवलिया में नाबालिक बालिका से अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना मिलने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जावरा श्री रविन्द्र बिलवाल के मार्गदर्शन में थाना ताल, पिपलौदा, रिंगनोद एवं औ.क्षे. जावरा की टीम गठित की गई । उक्त गठित टीम तथा एनजीओ के द्वारा ग्राम परवलिया से 17 वर्षीय नाबालिक बालिका से ग्राहको से रुपये लेकर अनैतिक देह व्यापार करवाते घटना की पुष्टि होने पर बालिका को  बरामद किया गया तथा आरोपियों के कब्जे से संदेहास्पद वस्तुएं बरामद की गई । 

उक्त घटना में नाबालिक बालिका से अनैतिक देह व्यापार करवाने वाली महिलाओ के विरुद्ध थाना रिगंनोद पर अपराध क्रमांक 79/2023 धारा 372 भादवि व 3,5,6,7 अनैतिक व्यापार निवारण अधि. 1956 व 3/17 POCSO ACT का दर्ज किया गया तथा बरामद नाबालिक बालिका को बाल कल्याण (CWC) के माध्यम से संरक्षण प्रदान करवाया गया है । अपराध घटित करने वाली महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय जावरा प्रस्तुत किया गया है जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया है । 

पुलिस द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों पर अकुंश लगाने हेतु लगातार जानकारी निकाली जाकर कार्यवाही की जा रही है। जिससे कि अनैतिक देहव्यापार व मानव तस्करी से जुडे लोगों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही संपादित कर दंडित करवाया जा सके तथा इस प्रकार के गंभीर शोषण की शिकार नाबालिक बालिकाओं का पुनरुस्थापन करते हुये नया जीवन प्रदाय किया जा सके ।

गिरफ्तार आरोपी-  संतोषबाई एवं महक भाटी को गिरफ्तार किया गया है। 

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका-  निरी. रेवलसिंह बरड़े थाना पिपलौदा, उनि. नागेश यादव थाना प्रभारी ताल, उनि कन्हैया अवस्या चोकी प्रभारी खारवाकला, उनि शीना खान थाना ताल, उनि प्रियंका चौहान थाना औ.क्षे.जावरा, उप निरीक्षक जेसी कुमावत, आर. 470 लोकपालसिंह, आर. 981 जितेन्द्र व्यास, आर. 278 कमल, म.आर. 1169 इन्द्रा जैन थाना रिगंनोद की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें