Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी : जावरा पुलिस ने 48 घंटे में नाबालिग को चंगुल से छुड़ाया

Raj Kumar Luniya

Mon, Mar 9, 2026

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और अनजान व्यक्तियों से दोस्ती के खतरों के बीच रतलाम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने इंस्टाग्राम के माध्यम से बहला-फुसलाकर ले जाई गई एक नाबालिग बालिका को मात्र दो दिनों के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया है।

पूरा मामला : प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 5 मार्च 2026 को एक फरियादी ने थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से अपराध क्रमांक 121/2026 के तहत धारा 137(2) बी.एन.एस. (भारतीय न्याय संहिता) में मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।

पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान और उनकी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) का विश्लेषण किया। मुखबिरों और साइबर सेल की मदद से पुलिस की सक्रियता रंग लाई और 7 मार्च को बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया।

पुलिस की अपील: बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर रखें नज़र : इस घटना के बाद रतलाम पुलिस ने अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने अपील की है कि:

  • ​बच्चे सोशल मीडिया का उपयोग केवल परिजनों की निगरानी में ही करें।

  • ​अनजान व्यक्तियों से दोस्ती न करें और न ही व्यक्तिगत जानकारी (जैसे फोन नंबर या पता) साझा करें।

  • ​किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत परिजनों या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।

Tags :

S.P_RATLAM

RATLAM_POLICE

DIG_RATLAM

IG_UJJAIN

DGP_M.P

HOME_DEPARTMENT_M.P

CM_M.P

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें