Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: थाना बिलपांक पुलिस द्वारा क्षैत्र में वाहनो से बैटरी चुराने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

admin

Fri, Apr 21, 2023

घटना का संक्षिप्त विवरण - थाना बिलपांक के ग्रामीण क्षैत्रो से घरों के सामने खड़े वाहनो से बैटरियां चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना बिलपांक पर अपराध क्रमांक 192/2023 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

टीम का गठन - श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी ग्रामीण के नेतृत्व में थाना प्रभारी बिलपांक ओ.पी.सिंह के साथ टीम गठित कर अज्ञात आरोपीयो की पतारसी हेतु लगाया गया । पुलिस टीम द्वारा बैटरी चोरों की तलाश हेतु मुखबिर सक्रिय किए गए तथा क्षेत्र के चोरी में संलिप्त पूर्व के अपराधियो पर भी नजर रखी गई।

पुलिस अनुसंधान में वर्तमान में बैटरी चोरी करने में मुखबिर द्वारा मंगल बामनिया निवासी होमगार्ड कालोनी रतलाम एवं नईम रहमान खान निवासी होमगार्ड कालोनी रतलाम पर संदेह व्यक्त किया। जिसके आधार पर दोनो संदेहियो को अभिरक्षा में एल कर पुछताछ करते उनके द्वारा थाना बिलपांक के ग्राम इटावाखुर्द, सुराना तथा नामली के ग्राम बड़ोदिया एवं रिंगनिया से वाहनो से बैटरियां चोरी करना बताया साथ ही ग्राम बड़ोदिया में पेट्रोल पम्प से पेट्रोल चोरी करना कबूल किया ।

आरोपियों द्वारा पुछताछ में यह भी बताया की उनके द्वारा बैटरी चोरी करने के बाद रतलाम के कबाड़ी रोहित गुजराती काटजू नगर रतलाम को बैच देते थे । आरोपियों की निशानदेही पर अन्य आरोपी रोहित गुजराती को भी गिरफ्तार किया गया।आरोपीयो के कब्जे से 13 बैटरियां एवं घटना में प्रयुक्त की गयी हीरो कम्पनी की ग्लेमर मोटर सायकल जप्त की गयी ।

  • गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं पता –
  • 01.मंगल पिता बद्रीलाल बामनिया उम्र 21 वर्ष निवासी होमगार्ड कालोनी रतलाम
  • 02.नईम रहमान पिता फहीम रहमान खान उम्र 31 वर्ष निवासी मस्जिद के पीछे होमगार्ड कालोनी रतलाम
  • 03.रोहित पिता भीमा गुजराती (बागरी) उम्र 22 वर्ष निवासी म.नं. – 09, काटजू नगर जैन मंदिर के पास रतलाम


आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति – पकड़े गये आरोपी नईम खान एवं मंगल बामनिया नशेड़ी प्रवृत्ति के व्यक्ति है नशा करने के आदि है तथा चोरी करने के आदतन अपराधी है । थाना स्टेशन रोड़ रतलाम में आरोपी मंगल बामनिया के कुल 07 आपराधिक प्रकरण एवं आरोपी नईम खान पर कुल 05 आपराधिक प्रकरण दर्ज है । तथा आरोपी रोहित गुजराती कबाड़ खरीदने का काम करता है जो चोरी बैटरियां खरीदा है ।

आरोपीयो के कब्जे से जप्त सामग्री –
01.----13 नग वाहन की बैटरियां
02.----घटना में प्रयुक्त मो.सा. हीरो कम्पनी की ग्लेमर
कुल जप्तशुदा मश्रुका कीमती – 2,50,000/- रुपये

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी बिलपांक ओ.पी.सिंह. चौकी प्रभारी सुराना उनि जगदीश यादव, सउनि समसु गरवाल, सउनि मेघराज, आर. चतरसिंह शक्तावत व प्र.आर. अनिल शर्मा, आर. नरेन्द्र देवड़ा, आर. शेखर सिंह, आर. विनोद (24 वीं बटालियन जावरा)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें