Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जावरा में जुए के अड्डे पर दबिश, 9 जुआरी दबोचे गए

Raj Kumar Luniya

Sun, Aug 9, 2026

जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टे के खिलाफ एसपी अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 09 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 31,300 रुपए नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।

​मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश : पुलिस को सटीक मुखबिर सूचना मिली कि कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर 09 व्यक्तियों को धर दबोचा।

​आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज : पकड़े गए आरोपियों में अबरार (19), अल्ताफ (32), असलम (26), हैदर (34), मोहम्मद हयात (40), तैय्यब अली (33), फिरोज (40), जफर (43) और जाकिर (41) शामिल हैं, जो जावरा के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना जावरा शहर में अपराध क्रमांक 279/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

​कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका : इस सफल कार्रवाई में जावरा शहर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, उप निरीक्षक ओमप्रकाश राठौर, प्रधान आरक्षक राहुल उपाध्याय, चीता आरक्षक अमित जाट, आरक्षक दीपक माली, चन्द्रपाल सिंह, सुगड़सिंह एवं संदीप जाधव की प्रमुख व सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जावरा

दबिश

जुआ-सट्टे

गिरफ्तार

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें