Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: नकली नोट (भारतीय मुद्रा) बना कर बाजार में सप्लाय करने वाले गिरोह का रतलाम पुलिस ने किया भाण्डाफोड़

admin

Sun, Jul 16, 2023

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा को सूचना प्राप्त हुई कि सुखेडा में अवैध गतिविधियो में संलिप्त लोगो द्वारा भारतीय मुद्रा की हुबहु दिखने वाली नकली मुद्रा बना कर उसे बाजार में चला कर लाभ कमाने के गोरखधंधे में संलिप्त लोग राजस्थान सीमा पर सक्रीय है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जावरा श्री रविन्द्र बिलवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपलौदा रेवल सिंह बरडे के नेतृत्व में टीम का गठन किया।

पुलिस टीम ने सुखेडा में नकली भारतीय मुद्रा बना कर चलाने वाले गिरोह के ठिकानों के बारे में सूचना एकत्रित कर उनके ठिकानों पर दबिश दी। दबिश के दौरान सुखेडा तथा आसपास के गांव के आरोपियों को गिरफ्तार कर 500 रूपये के नकली नोट बनाने वाले उपकरण, सामग्री, नकली नोट आदि बरामद किये गये तथा आरोपियों की गिरफ्तारी कर थाना  पिपलौदा पर भारतीय दण्ड विधान अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया व अपराध में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जप्त सम्पत्ती की जानकारी : 500 रूपये के कुल 70 नोट कुल 35 हजार रूपये, एक लैपटॉप, एक रंगीन प्रिन्टर, नोट बनाने के पेपर, कटर, स्केल एवं कॉच तथा मोबाईल फोन बरामद किये गये।

गिरफ्तार आरोपी की जानकारी :
1.पुष्कर पिता पुनालाल निनामा जाति भील, निवासी
केसरपुरा पुलिस थाना पिपलौदा जिला रतलाम मध्य प्रदेश।
2.मनीष पिता पन्नालाल लोधा, निवासी लोधा मोहल्ला ग्राम सुखेड़ा पुलिस चौकी सुखेडा थाना पिपलौदा जिला रतलाम मध्य प्रदेश।
3.दीपक पिता कमल लोधा, निवासी लोधा मोहल्ला ग्राम सुखेडा थाना पिपलौदा जिला रतलाम मध्य प्रदेश।

नकली नोट बनाने एवं सप्लाय करने वाले और भी आरोपी संलिप्त है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है तथा जल्द ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जावेगी।

https://youtu.be/65KdrCgNsDo

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें