Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: रतलाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता 13 किलो 245 ग्राम सोने एवं विदेशी मुद्रा के साथ 2 युवक को पकड़ा Video

admin

Sat, Sep 9, 2023

आज दिनांक 09.09.23 को रतलाम रिंगनोद थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस मयूर खंडेलवाल को शनिवार सुबह तकरीबन 5 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की दो लोग मुंबई से रतलाम सोना लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश कुमार खाखा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद प्रशिक्षु आईपीएस श्री मयूर खंडेलवाल के नेतृत्व में टीम का गठन कर पुलिस द्वारा स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक्टिवा पर जा रहे हैं दो संदिग्ध लोगों को रोका। पूछताछ में अपने नाम सुभाष वर्मा पिता शैतानराम वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम रामपुरा तहसील श्रीमाधोपुर जिला सीकर राजस्थान, एवं प्रवीण सैनी पिता रामनिवास सैनी महेंद्रगढ़ हरियाणा बताया। जिनके पास एक ट्रॉली बैग और एक बैग पैक था, जिनकी वैधानिक तलाशी लेने पर उसमें 100 से ज्यादा पार्सल मिले जिसमे 13 किलो 245 ग्राम सोना मिला। पकड़े गए सोने की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपए है। बैग में 1 जीपीएस ट्रैकर, तथा विदेशी मुद्राएं (डॉलर, दिरहम, रियाल) भी मिली है। दोनों व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा जांच हेतु अन्य संबंधित विभागों को सूचना दी गई है।

https://youtu.be/_THXir1UtLU?si=Zkuw-KFjc1FnncNz
  • आरोपियों के नाम - 1. सुभाष वर्मा पिता शैतानराम वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी सुतारो का वास, शीतला माता मंदिर के पास चांदनी चौक रतलाम, मूल निवासी ग्राम रामपुरा तहसील श्रीमाधोपुर जिला सीकर राजस्थान
  • 2. प्रवीण सैनी पिता रामनिवास सैनी उम्र 30 वर्ष निवासी चंदनीचौक रतलाम मूल निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा।

जब्त सामग्री -13 किलो 245 ग्राम सोना (अनुमानित कीमत लगभग 8 करोड़ रुपए),1 जीपीएस ट्रैकर,विदेशी मुद्राएं (डॉलर, दिरहम, रियाल)

सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी रिंगनोद मयूर खंडेलवाल (प्रशिक्षु आईपीएस), थाना प्रभारी स्टेशन रोड भुवानीराम वर्मा, उनि मुकेश यादव, उनि आनंद बागवान, एएसआई आई एम खान, एएसआई एम आई खान, प्र आर मनीष यादव, शकील खान, आर. शुभम बुंदेला, पवन की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें