Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

अन्य राज्यों मे भी दिया चोरियों को अंजाम : 2 दिन पुर्व हुई 53 लाख की चोरी का रतलाम पुलिस द्वारा खुलासा : Video

Raj Kumar Luniya

Fri, May 16, 2025

रतलाम मप्र। दिनांक 13.05.2025 को फरियादी मनीष पिता सुजानमल जैन उम्र 48 साल निवासी ग्राम जामली तेहसील पेटलावद जिला झाबुआ हाल मुकाम म.न.45/02, शांतिनिकेतन रतलाम जिला रतलाम ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 13.05.2025 के प्रातः05.30 से 06.00 के बीच मेरे घर का ताला तोडकर घर में रखी अलमारी का नकुचा /ताला तोडकर अलमारी में रखे सोने चाँदी के आभूषण चुडी, पाटली, शोभासेट, मंगलसुत्र, हार सेट, कान के टॉप्स, सोने के सिक्के, कन्दौरा, लेडिस चैन, जेंट्स चैन, अँगूठी, नाक के काटे, सोने कि माखी, मुर्की, चाँदी का सिक्का, एक चांदी का नोट, डिब्बे मे चांदी का सामान, तागली व नगदी करीबन 54000/- रुपये रखे हुऐ थे जो कुल मश्रुका कीमती 50 लाख रूपये को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ले गये है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना दीनदयाल नगर रतलाम पर अप.क्र.371/2025 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही पर एक नज़र : रतलाम पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान अमित कुमार एवं श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा ने घटना की गंभीरता के दृष्टिगत तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीनदयाल नगर निरीक्षक मनीष डाबर के नेतृत्व में थाना डीडी नगर एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम का गठन कर घटना के हर पहलु पर जांच करने के निर्देश दिये। मामला रतलाम शहर के सघन आबादी क्षेत्र शांति निकेतन कॉलोनी रतलाम में चोरी का होने से थाना प्रभारी दीनयाल नगर रतलाम निरीक्षक मनीष डाबर द्वारा टीम को सक्रिय कर साक्ष्य जुटाये गये एवं चोरीयो पर नकेल कसने के लिये पृथक-पृथक थाना प्रभारी बिलपांक निरीक्षक अय्युब खान, थाना प्रभारी अजाक थाना निरी. लिलियन मालवीय की अलग अलग टीमो का गठन किया गया। गठीत की गई टीमो द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज तथा तकनिकी संसाधनो का उपयोग कर साक्ष्य जुटाये जाकर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये जिसमे 2 संदीग्ध व्यक्ति घुमते हुए दिखाई दिये जिनके संबंध में अलग अलग स्थानो के सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम रतलाम से कैमरे चेक किये गये। सीसीटीवी कैमरे तथा सायबर सेल व अन्य तकनीकी संसाधनो व बस कंडेक्टरो, हॉटल मैनेजरो से पुछताछ करते संदिग्ध व्यक्तियो के जिला डुंगरपुर राजस्थान के होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सागवाडा व गलिया कोट जिला डुंगरपुर राजस्थान पहुंचकर संदिग्धों को सायबर टीम की मदद से पकडा गया। आरोपीयो से सदर अपराध के बारे मे पुछताछ करते जुर्म करना स्वीकार किया गया। जिन्हें गिरफ्तार किया जाकर आरोपीयो से चोरी किया गया माल जप्त किया गया।

अन्य राज्यों मे भी दिया चोरियों को अंजाम : आरोपीयो ने पुछताछ में रतलाम शहर व रतलाम ग्रामीण में अलग अलग 8 स्थानो पर चोरी करना व मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश, अहमदाबाद, गुजरात व उत्तराखण्ड में भी चोरी की वारदाते करना बताया जिसके संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है। आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश कर आरोपीयो का पुलिस रिमांड लिया जाकर पुछताछ जारी है।

होटल संचालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध : होटल महाराजा के मालिक मुकेश पिता तुलसीराम हरसोद निवासी ग्राम पिंडावल थाना सावला जिला डूंगरपुर राजस्थान के विरुद्ध भी होटल में रुकने वाले यात्रियों के संबंध में जानकारी नहीं देने पर थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जप्त मश्रुका : सोने चांदी के जेवरात, लेडिस चेन, दो पाटली चूडी, तीन चुडियां, एक कंगन का पीस, एक जोगलिया पाटलिया पीस, एक पाटली पीस, तीन जोड टा, एक टॉप्स का पीस, तीन अँगूठी, एक मंगलसूत्र, एक मंगल सूत्र दाने वाला, एक कंदौरा सोने का, एक जोड पायल चाँदी की, एक पीस पायल चाँदी, एक चाँदी की डिब्बी, चाँदी की पायजेब व नगदी 49000/-रूपये कुल कीमती मश्रुका 53 लाख रूपये जप्त किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी

1.शक्तिसिंह सरदार पिता जीतसिंह उम्र 25 वर्ष निवासी सागवाडा थाना सागवाडा जिला डूंगरपुर राजस्थान

2.आनंदसिंह सरदार पिता पर्वतसिंह सरदार उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम जुतलाई गलियाकोट थाना चितरी जिला डुंगरपुर राजस्थान

महत्वपूर्ण भूमिका : निरीक्षक मनीष डावर थाना प्रभारी दीनदयाल नगर, निरी.अय्युब खान थाना प्रभारी बिलपांक, उनि अमित शर्मा थाना बिलपांक, प्रआर मनमोहन शर्मा (प्रभारी सायबर सेल) प्रआर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्रआर हिम्मत सिंह गौड, प्रआर नारायण जादौन, प्रआर ईश्वर सिंह, आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास, आर दीपक सिंह, आर अवधेश प्रताप, आर. बिल्लरसिंह, आर. धीरज यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

सराहनीय भूमिका : निरी.लिलियन मालवीय थाना प्रभारी अजाक, उनि.मुकेश सस्तिया चौकी प्रभारी हाट रोड, उनि. सचिन डावर थाना डीडी नगर, आर.1094 सुनील डावर, आर.599 मकनसिंह, आर.1019 राकेश मोहनिया, आर.1132 पवनजीतसिंह , आर.936संजय कुशवाह, म.आर.1144 पुजा सिंह, सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम से उनि. राजा तिवारी, सउनि. देवेन्द्र ठाकुर, आर.03 पारस चावला, आर.06 मानसिंह मकवाना, आर तुषार सिसौदिया, आर मोरसिंह, आर बंकट शर्मा की सराहनीय भुमिका रही, पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को 30000/- रूपये ईनाम की घोषणा की गई ।

Tags :

S.P_RATLAM

RATLAM_POLICE

DIG_RATLAM

IG_UJJAIN

DGP_M.P

HOME_DEPARTMENT_M.P

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें