10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित
Raj Kumar Luniya
Wed, Aug 19, 2026
प्लायवुड का सस्ता सौदा कराने का झांसा देकर 10.75 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को चिह्नित किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने हरियाणा से कम कीमत में प्लायवुड उपलब्ध कराने का झांसा देकर व्यापारी से संपर्क किया। बातचीत के बाद एडवांस भुगतान के नाम पर एक व्यक्ति को रतलाम भेजा गया। व्यापारी ने भरोसा कर उसे 10.75 लाख रुपए नकद दे दिए। इसके बाद आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद हो गए और ठगी का पता चला।

मामले में इंदौर निवासी पंकज कुमावत और आयुष कुमावत को मुख्य आरोपी बताया गया है। पुलिस के अनुसार पंकज कुमावत पिता जीवनलाल कुमावत निवासी शांतिनाथ पुरी, इंदौर तथा आयुष कुमावत पिता विनय कुमावत निवासी परिवहन नगर, हवा बंगला रोड, सुदामा नगर, इंदौर की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने अथवा उनके संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्ति को 5-5 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने अपील की है कि आरोपियों के संबंध में जानकारी मिलने पर रतलाम पुलिस को 7049162265 पर सूचना दें और घोषित इनाम प्राप्त करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Tags :
10.75 लाख की ठगी
फरार आरोपियों
इनाम घोषित
पहचान गोपनीय
5-5 हजार रुपए
विज्ञापन
विज्ञापन