Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: अपहरण कर धमकाने और अवैध वसूली का दबाव बनाने वाले सुधाकर गैंग के छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार : Video

admin

Sat, Sep 7, 2024

दिनांक 06.09.2024 को फरियादी जितेन्द्र राठौड पिता रामरतन राठौड उम्र 42 साल निवासी न्यु रोड रतलाम ने रिपोर्ट किया कि मै होटल बालाजी एवं मीडवे ट्रीट होटल का ओनर हुं । मैने वर्ष 2014 में चंदु शिवानी निवासी शास्त्रीनगर रतलाम से हुंडी ब्याज पर रुपये उधार लिये थे जिसके बदले में 2019 तक दो करोड रुपये ब्याज सहित वापस दे चुका हुं । उसके बाद भी चंदु शिवानी ने मुझे डरा धमका कर मुझसे एक कोरे स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवा लिये थे औऱ उस पर 01 करोड 67 लाख रुपये नगद लेन देन की लिखा पढी कर ली और 06 करोड 96 लाख रुपये में बालाजी होटल खरीदने का फर्जी स्टाम्प तैयार कर लिया जिसका सिविल मामला रतलाम न्यायालय में चल रहा है जिसकी तारीख 06.09.2024 को तारीख लगी थी । मैं मेरे घर के बाहर खडा था तभी मेरे पास मनोज वर्मा व उसका साथी पाटील मेरे पास आया तथा मुझसे बोला कि तुझे (बॉस) सुधाकर राव मराठा ने सुनिल दुबे के घर बुलाया है ।

तो मैने इन दोनो को वहां जाने से मना कर दिया तो मनोज वर्मा व उसके साथी पाटील ने मुझे बलपूर्वक घसीट कर मेरी कार में बिठाया और मेरी ईच्छा के विरुध्द मुझे सुनिल दुबे के घऱ पर तिसरी मंजिल पर ले गये । तिसरी मंजिल पर सुधाकर राव मराठा ,सुनिल दुबे ,रवि डफरिया व सन्नी शिवानी बैठे थे । वहां पर सुधाकर राव मराठा ने मुझे मां बहन की नंगी नंगी गालिया देते हुए बोला कि चंदु शिवानी ,रवि डफरिया ,सन्नी शिवानी से जो केस चल रहा है उसको वापस ले लेना तथा मुझे सेटलमेंट के 25 लाख रुपये मेरे पास सुनिल दुबे के माध्यम से भिजवा देना नही तो मैं तुझे जान से खत्म कर दुंगा । मैने 14-15 मर्डर कर रखे है तुझे 15-20 दिन की मोहलत देता हुं रकम का इंतजाम कर लेना । उसके बाद लगातार सुनिल दुबे मुझे मोबाईल कॉल कर धमका रहा है औऱ मेरे परिवार व काम धंधो को नष्ट करने की धमकी दे रहा है ।

रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 1113/24 धारा 127(2), 119(1), 140(3), 296,351(2),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया और टीम गठीत कर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया।

फरार आरोपी - सुधाकर राव मराठा

गिरफ्तार आऱोपी

  1. सुनिल पिता मनोहरलाल दुबे उम्र 64 साल निवासी दौ बत्ती नई दुनिया प्रेस कार्यालय के उपरी मंजील डाट की पुलिया रतलाम
  2. मनोज पिता बद्रीलाल वर्मा उम्र 32 साल नि.सुभाष नगर हाट की चौकी थाना डीडीनगर रतलाम
  3. नटवर उर्फ पाटील पिता अशोक मेवाडा उम्र 27 साल नि.कुछबंदिया हाट की चौकी थाना डीडीनगर रतलाम
  4. सन्नी पिता चंदु शिवानी उम्र 38 साल नि.शास्त्री नगर थाना स्टेशन रोड रतलाम रतलाम
  5. चंदु पिता टिल्लुलाल शिवानी उम्र 64 साल नि.शास्त्री नगर थाना स्टेशन रोड रतलाम
  6. रवि पिता वर्धमान डफरिया उम्र 71 साल नि.रामबाग कालोनी थाना स्टेशन रोड रतलाम

जप्त सामाग्री – एक काले रंग का मोबाईल आऱोपी सुनिल पिता मनोहरलाल दुबे से

सराहनीय भूमिका - निरीक्षक दिनेश भोजक थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड, उनि प्रेमसिंह हटिला, सउनि शिवनामदेव, प्रआर योगेन्द्र सिंह जादौन, प्रआर.779 महेन्द्र फतरोड, प्रआऱ.43 हेमन्त परमार, प्रआर.344 मनीष यादव, म.प्रआर 741 सीमा दायमा आर.207 रवि पहाडिया, आर.797 रितेश यादव, आर.208 राकेश निनामा, आर.197 धीरज सोंलकी एवं सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भूमिका रही ।

https://youtu.be/iMel9NOGKQs?si=uv2k1_9BCXIIWsyS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें