Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: पुलिस अधीक्षक ने किया थानों का औचक निरीक्षण थाना प्रभारियो को दिए आवाश्यक निर्देश : Video

admin

Tue, May 23, 2023

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा आज दिनांक 22 मई 23 को सैलाना अनुभाग के थाना सरवन व सैलाना का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान श्री बहुगुणा द्वारा सर्वप्रथम सैलाना एसडीओपी श्री इडला मौर्य से मिले और अनुभाग से सम्बन्धित जानकारी ली। उसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा क्रमशः थाना सैलाना और सरवन का निरीक्षण किया।  सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान एवं सरवन थाना प्रभारी बृजेश मिश्र अपने स्टॉफ के साथ उपस्थित थे। श्री बहुगुणा द्वारा दोनो थानो के आधिकारी एवं कर्मचारियों से परिचय लिए । श्री बहुगुणा द्वारा थाना प्रभारियों से थाना क्षेत्र के अपराधिक स्थिती एवं कानून व्यवस्था की जानकारी ली तथा थाना भवन, हवालात, महिला डेस्क और थाना परिसर का निरीक्षण किया। श्री बहुगुण द्वारा थाना प्रभारी से थाना क्षेत्र के संबंध में जानकारी ली तथा थाने के स्टॉफ से चर्चा कर उनकी परेशानियों को भी सुना।

निरिक्षण के समय श्री बहुगुणा द्वारा थाना प्रभारियों को अपराधो की रोकथाम और कानून व्यवस्था के संबंध में निम्न निर्देश दिए :

• थाने का रिकॉर्ड को मेंटेन कर अपडेट रखा जाएं।
• अपराधो को नियंत्रित किया जावे तथा आदतन अपराधियों पर कार्यवाही की जाएं।
• बीट में पुलिस प्रभावी रूप से भ्रमण करे तथा नियंत्रण रखे, शिकायतों का निराकरण बीट में जाकर करे ।
• सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी व अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखे।
• अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाकर उनपर कार्यवाही कर नियंत्रण किया जावे।
• जुआ/सट्टा/ अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जाए।
• सी एम हेल्पलाईन का जन सेवा अभियान 2 के तहत अप्रैल माह की सभी शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक एवं शीघ्र निराकारण किया जावे।
• अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउन्ड ओवर कराया जावे तथा उल्लंघन करने पर 122 द. प्र. सं. के तहत कार्यवाही की जावे।
• ग्राम रक्षा / नगर रक्षा समिति की गठन किया जावे।
• सूचना संकलन तंत्र मजबूत किया जाए ।
•चोरी के पुराने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जावे।
•प्रतिदिन 'अ' वर्ग के गांवो का नियमित भ्रमण किया जाए एंव जनसंवाद लिया जावे।
• फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ईनाम उद्धघोषणा करना •फरार / स्थायी वारंटी की तामिली कराना सुनिश्चित करे ।
• संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे नगर परिषद के सहयोग से लगाया जावे।
• 04 यात्री बसे सामान्य तौर पर सैलाना नगर के बस स्टेण्ड होकर जाए।
• सैलाना स्टेट बैंक के सामने सुगम व सुचारू यातायात व्यस्था सुनिश्चित की जाए ।
•अवैध गोवंश परिवहन की धर पकड़ के लिये 8 लेन पर कार्यवाही करे
•महिला फरियादी से बात कर उनकी शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनकी रिपोर्ट लिखी जाए।
• रात में शराबियो को हवालात में नही रखकर आवश्यकता हो तो सीएचसी में भर्ती किया जाए तथा सुरक्षा गार्ड तैनात करे ।

https://youtu.be/dkqnrPMJVf4

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना निरीक्षण के दौरान सैलाना व सरवन के गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। थाना परिसर सैलाना मे एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने जनप्रतिनिधियों से संवाद कर नगर व आसपास की स्थिति समझी सैलाना नगर में अलग अलग चौराहों पर लगाये जा रहे सीसीटीवी कैमरों को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला की प्रशंसा की। जनप्रतिनिधियों ने नगर में यातायात एंव राज्य परिवहन की बसों को बस स्टैंड के अंदर लाने एंव अन्य समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। पुलिस अधीक्षक बहुगुणा ने पत्रकारों बताया की सैलाना एक शांत जगह है। यहा असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। नगर में शांति व्यवस्था कायम रहे, उसको लेकर लगातार पुलिसिंग की जा रही है। इस दौरान जगदीश पाटीदार, श्याम धाकड, जितेंद्र सिंह राठौर, संतोष धभाई, संजय बाफना,इंद्रेश चंडालिया, असलम पठान, दिनेश आसरा, विमल कटारिया, कैलाश परिहार, सुरेश मालवीय, नितेश राठोड, बुरहान लुकमान, क्रष्णकांत मालवीय सब इंस्पेक्टर मनोज पाटीदार, ध्यान सिंह सोलंकी, लिलियन मालवीय मुकुट सिंह यादव सहित पुलिस स्टाफ मौजूद था। सरवन में भी पुलिस अधीक्षक द्वारा गणमान्य नागरिकों से चर्चा की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें