: नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों का औचक निरीक्षण व शहर के संवेदन शील स्थानों पर फ्लैग मार्च
admin
Wed, Mar 29, 2023
शहर में कानून व्यवस्था व थानों का जायजा लेने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा०पु० से०) द्वारा शहर का भ्रमण किया गया व नगर के थानों का औचक निरिक्षण किया, जिनमे सर्व प्रथम थाना औधोगिक क्षेत्र रतलाम एवं थाना माणक चौक का निरिक्षण कर थाने अंतर्गत घटित होने वाले अपराधो की जानकारी प्राप्त की गई एवं थाने के स्टाफ से थाने से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की एवं बेहतर पुलिसिंग हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
आगामी त्य्योहारो के मद्दे नज़र रखते हुए जिले के सभी थाना प्रभारियो को शम 6 से रात्रि 12 बजे तक रोजाना पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण करने हेतु निर्देश जारी किये गए जिन पर तत्काल पालन किया जाना सुनिश्चित कराया जा रहा है।
इसके साथ साथ आज दिनांक को शहर रतलाम में शहर के संवेदन शील स्थानों पर फ्लैग मार्च निकला गया जिससे आगामी त्यौहार शांति पूर्वक संपन्न हो सके।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन