Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा

Raj Kumar Luniya

Mon, Sep 7, 2026

औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने लगातार हो रही चोरी की वारदातों के मामले में कार्रवाई करते हुए अंतरजिला चोरी गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्ना पिता दरियाब सिंह गणावा (31), निवासी फुट तालाब बड़ा, थाना बोरी, जिला अलीराजपुर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में अन्य जिलों में सक्रिय साथियों और चोरी के नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए संदिग्धों और पूर्व में चोरी के मामलों में शामिल आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अलीराजपुर जिले के बोरी क्षेत्र के चोर इन वारदातों में शामिल हो सकते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुन्ना गणावा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र रतलाम सहित अन्य स्थानों पर चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद उसे थाना औद्योगिक क्षेत्र के अपराध क्रमांक 95/2026 में धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में धार के आरोपी का नाम सामने आया : पुलिस के मुताबिक, मुन्ना गणावा से पूछताछ में प्यारसिंह बामनिया, निवासी करचट, थाना टांडा, जिला धार का नाम सामने आया है। पुलिस उसके संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई है कि थाना बोरी, जिला अलीराजपुर और थाना टांडा, जिला धार क्षेत्र के करीब 20-25 लोग अलग-अलग टीमें बनाकर विभिन्न जिलों में जाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस इस नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस रिमांड में होगी विस्तृत पूछताछ : गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की तैयारी है। रिमांड के दौरान उससे चोरी की अन्य वारदातों, साथियों, चोरी गए माल और गिरोह के पूरे नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस को इससे कई अन्य मामलों के खुलासे और चोरी का मशरूका बरामद होने की उम्मीद है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी मुन्ना गणावा के खिलाफ थाना बोरी, अलीराजपुर में मारपीट एवं महिला संबंधी अपराध के दो तथा चोरी का एक मामला पूर्व से दर्ज है।

पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। कार्रवाई में उनि. ध्यानसिंह सोलंकी, प्र.आर. अनिल सोलंकी, प्र.आर. दिलीप रावत, आर. रवि चंदेल और आर. गोविन्द गेहलोत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं उपुअ. गायत्री सोनी, उनि. उदयभान राय, प्र.आर. राधूसिंह भिडे, आर. मयंक जाटव, आर. पवन तथा साइबर सेल से उनि. जीवन बारिया और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

RATLAM_POLICE

DIG_RATLAM

IG_UJJAIN

DGP_M.P

CM_M.P

SP_Ratlam

HOME_DEPARTMENT

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें