Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: थाना माणकचौक पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

admin

Sun, Jul 9, 2023

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध हथियार रखने वाले गुंडा बदमाशो के विरुद्ध चेकिंग कर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक अनुराग यादव के नेतृत्व में अवैध हथियारों की धरपकड़ करने हेतु संदिग्ध व्यक्तियो के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

दिनांक 9 जुलाई 2023 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गढ़कैलाश मंदिर तलाब की पाल के पास एक व्यक्ति जिसने सफेद रंग की चेक्स वाली शर्ट एवं निले रंग की जीन्स पहन रखी है, वह अपने पास एक लोहे की पिस्टल लेकर किसी को बेचने की फिराक में खड़ा है। तत्काल दबिश दी जाये तो सफलता मिल सकती है। मुखबीर सूचना विश्वसनीय होने से पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंच कर चेकिंग करने पर एक संदिग्ध व्यक्ति गढकैलाश मंदिर तलाब की पाल के पास खड़ा होकर इधर उधर देखता हुआ किसी का इंतजार करता हुआ दिखाई दिया। जो उक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा व पकडे गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम नरेश सिन्हा पिता धन्नालाल सिन्हा जाति चर्मकार उम्र 52 साल नि.3 करमदी रोड चमारिया नाका रतलाम का होना बताया। जिसकी वैधानिक तलाशी लेने पर उसके कमर के पीछे पेट मे ठुसी हुई 1 पिस्टल मिली जिसकी मैग्जिन को देखने पर उसमे 1 जिंदा राउण्ड भरा मिला। आरोपी नरेश सिन्हा से उक्त पिस्टल व जिंदा राउण्ड को रखने के लाईसेस के बारे में पूछते नहीं होना बताया। आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपी को पिस्टल मय एक जिंदा राउण्ड के विधिवत जब्त कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी : नरेश सिन्हा पिता धन्नालाल जी सिन्हा जाति चर्मकार उम्र 52 साल नि.03 करमदी रोड चमारिया नाका रतलाम।

जब्त सामग्री 01 पिस्टल और 01 जिंदा राउंड।

सराहनीय भूमिका: उप निरी अनुराग यादव थाना प्रभारी माणकचौक, प्रआर नारायण सिंह जादौन, प्रआर तेज सिंह जगावत, आर संदीप भदौरिया आदि।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें