Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

करोड़ों के अवैध MCX ट्रेडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश : कई जिलों के व्यापारी रडार पर

Raj Kumar Luniya

Sat, Jun 27, 2026

जिले की सरवन पुलिस ने अवैध MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) कारोबार और उससे जुड़े करोड़ों रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके मोबाइल से मिले डिजिटल डेटा के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

​एक करोड़ की मांग और धोखाधड़ी से खुला राज : ​पुलिस के अनुसार, 06 जून 2026 को सैफी नगर (रतलाम) निवासी दिव्यांश उर्फ छोटू सोनी ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि सरवन निवासी आदित्य (पिता राजेश सोमानी) ने MCX ट्रेडिंग के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की और बाद में उससे करीब एक करोड़ रुपये की मांग की जा रही थी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सरवन पुलिस ने अपराध क्रमांक 224/2026 के तहत मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 3/4 में मामला दर्ज किया।

​मोबाइल डेटा से हुआ करोड़ों के नेटवर्क का खुलासा : मामले की जांच के दौरान पुलिस ने जब आरोपी आदित्य सोमानी को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल फोन की तकनीकी जांच की, तो उसमें कई अलग-अलग ट्रेडिंग आईडी संचालित होने की बात सामने आई। इन आईडी के जरिए बड़े पैमाने पर ऑनलाइन ट्रेडिंग और करोड़ों रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के संकेत मिले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार सरवन, सैलाना, रतलाम के साथ-साथ महिदपुर, उज्जैन और मंदसौर के कुछ अन्य बड़े व्यापारियों से भी जुड़े हैं, जिनकी संलिप्तता की गहन जांच की जा रही है।

​डेटा डिलीट करने की कोशिश, फोरेंसिक लैब भेजा गया मोबाइल : पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपने मोबाइल से कुछ महत्वपूर्ण डेटा डिलीट करने का प्रयास किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब मोबाइल को विस्तृत फोरेंसिक परीक्षण और डेटा रिकवरी के लिए साइबर विशेषज्ञों के पास भेज रही है। साथ ही संबंधित बैंक खातों और डिजिटल पेमेंट हिस्ट्री को भी खंगाला जा रहा है।

​इस टीम को मिली सफलता : ​इस बड़े नेटवर्क को बेनकाब करने में सरवन थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, प्रधान आरक्षक गजेंद्रसिंह झाला, सूर्यपालसिंह, आरक्षक हिम्मतसिंह और साइबर टीम के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा व आरक्षक विपुल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का दावा है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और बैंक खातों की जांच पूरी होने के बाद इस रैकेट में कई और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

Tags :

RATLAM_POLICE

DIG_RATLAM

IG_UJJAIN

DGP_M.P

HOME_DEPARTMENT_M.P

SP_Ratlam

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें