अवैध शराब की धरपकड़: : दो अलग-अलग मामलों में बिलपांक थाने द्वारा दो आरोपी गिरफ्तार
Raj Kumar Luniya
Wed, Oct 22, 2025
पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है।
पहले मामले में नीरज जायसवाल गिरफ्तार : पहले मामले में, आरोपी नीरज पिता राजकुमार जायसवाल के पास से 53.640 बल्क लीटर शराब और बीयर जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹26,880 है। इस कार्रवाई में प्रयुक्त एक वाहन (क्रमांक MP 09 BC 0767) भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत ₹3,00,000 है। जब्त की गई कुल संपत्ति का मूल्य ₹3,26,880 है।

दूसरे मामले में मोहित टाक गिरफ्तार: दूसरे मामले में, आरोपी मोहित पिता रामचन्द्र टाक से 18 बल्क लीटर शराब (सिग्नेचर और मैजिक मूमेंट) जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत ₹19,200 है। घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार (क्रमांक MP 43 C 9102) भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत 2,40,000 रुपए है। जब्त की गई कुल संपत्ति का मूल्य ₹2,59,200 है।
आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज: पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन