दर्जनभर वारदातों का खुलासा : चोरी की योजना बनाते दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार
Raj Kumar Luniya
Tue, Oct 28, 2025
रतलाम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की योजना बना रहे दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में मध्यप्रदेश और राजस्थान सीमा क्षेत्रों में की गई करीब दर्जनभर चोरी की वारदातों का खुलासा किया है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जावरा शहर पुलिस टीम को यह सफलता मिली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और थाना प्रभारी जावरा शहर के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना के आधार पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को चोरी की योजना बनाते हुए धरदबोचा।
घटना का विवरण : 26 अक्टूबर को थाना जावरा शहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक चारपहिया वाहन में बैठकर चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ खेतों में घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था।

आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बीते 20–25 दिनों में ग्राम करसौदिया, तालिनगर, नागलिया, भाटखेड़ा, गोधड़ रोड, मामाखेड़ा, आलमपुर, लोहरी, सिंगलमपुर, माछलिया चौपड़ा, छाया व करसौदिया क्षेत्र में मोटरसाइकिल, ट्रक बैटरी, डेयरी उपकरण और पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपी:
राजू लाल पिता जयचंद मेघवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी सोभाच्छी, थाना ऊन्हेल, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
चंपालाल पिता नाहर सिंह वांकड़, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम टोकड़ा, थाना ऊन्हेल, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
बरामदगी : पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई संपत्ति का खुलासा कराया है, जिसमें मोटरसाइकिलें, ट्रक बैटरियां, डेयरी उपकरण और अन्य सामान शामिल हैं।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका : थाना जावरा शहर और थाना बरखेड़ा पुलिस टीम ने सतर्कता, सूझबूझ और सक्रियता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा कई पुराने अपराधों का खुलासा किया।
पुलिस अधीक्षक ने किया पुरस्कृत करने की घोषणा : पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार ने पुलिस टीम की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
Tags :
Ratlam Police
विज्ञापन
विज्ञापन