Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: चार वर्षीय बालिका के अपहरण को दो महिलाओं ने बहादुरी से किया विफल

admin

Tue, Feb 14, 2023

रतलाम 14 फरवरी 2023/ रतलाम शहर के थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर निवासी एक 4 वर्ष की बालिका के अपहरण का प्रयास दो महिलाओं ने बहादुरी से विफल किया। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी द्वारा महिलाओं की बहादुरी पर उनको कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया गया

बताया गया कि श्रीमती शारदा पति सीताराम मालवीय ने अपनी छत पर से देखा कि एक संदिग्ध व्यक्ति उनके पड़ोस में रहने वाली एक 4 वर्षीय बालिका का मुंह बंद किए हुए उसको उठाकर ले जा रहा है। श्रीमती शारदा तत्काल अपनी छत से उतरकर नीचे आई और आरोपी की तरफ दौड़ी। आरोपी घबराकर बालिका को लेकर दूसरी तरफ भागा जहां पर श्रीमती सोनु पति श्यामलाल सोनगरा के द्वारा भी स्थिति को तत्काल भांपते हुए आरोपी को घेर लिया गया और बालिका को उसके चुंगल से मुक्त करायाआरोपी को भी पकड़ लिया।

दोनों महिलाओं ने असली हीरो की तरह साहस तथा तात्कालिक बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए एक मासूम 4 वर्ष की बालिका का अपहरण होने से बचा लिया। साथ ही साथ आरोपी को भी दबोचकर पुलिस के हवाले किया। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें