Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

सोने के जेवर और 4 मोबाइल बरामद : अष्टापक कॉलोनी से 12 लाख की चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार Video

Raj Kumar Luniya

Fri, May 22, 2026

जिले में अपराधों पर लगाम कसने और चोरियों का त्वरित खुलासा करने के लिए एसपी अमित कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों का असर जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। एएसपी विवेक कुमार लाल और सीएसपी अजय सारवान के मार्गदर्शन में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी चोरी का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने 12 लाख रुपए से अधिक के सोने के आभूषण और मोबाइल फोन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

​5 दिन पहले हुई थी वारदात : ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी पुनमचंद (61) पिता स्व. भोगजी खराड़ी भील (निवासी ग्राम सेमलखेड़ा, हाल मुकाम अष्टापक कॉलोनी, बड़बड़) ने 16 मई 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात बदमाश ने उनके सूने घर का ताला तोड़कर सोने का हार, कान के लोंग, सोने की बोर, तीन मोबाइल फोन और 30,000 रुपए नगद चोरी कर लिए हैं। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

​सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी टीम ने खोला राज : ​मामले की गंभीरता को देखते हुए औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साइबर सेल की मदद से तकनीकी विश्लेषण करते हुए पुलिस एक संदिग्ध तक पहुँची, जिसकी पहचान सूरज उर्फ सुरेश (22) पिता अमरसिंह चारेल (निवासी सिमलावदा, हाल मुकाम छत्रीपुल रतलाम) के रूप में हुई।

​पूछताछ में उगला राज, 12 लाख रुपए का माल बरामद : ​पुलिस ने जब संदिग्ध सूरज को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अष्टापक कॉलोनी में चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद किया, जिसमें : सोने के आभूषण: एक सोने का हार और कान के सोने के लोंग। चार मोबाइल फोन: विवो, ओप्पो, सैमसंग और एक अन्य कंपनी का मोबाइल शामिल हैं। बरामद किए गए कुल माल की अनुमानित कीमत लगभग 12,00,000/- रुपए आंकी गई है।

​इस टीम की रही सराहनीय भूमिका : चोरी का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी गायत्री सोनी, उपनिरीक्षक ध्यानसिंह सोलंकी, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, राहुल पाटीदार, आरक्षक दिलीप रावत (थाना नामली), विपुल भावसार, अर्जुनसिंह, दुर्गालाल गुजराती, मोहन पाटीदार, पवन मेहता, कान्हा मेघवाल, विजय मालवीय, पारस चावला और लाखन (सीसीआर) की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही। एसपी अमित कुमार ने पूरी टीम की पीठ थपथपाई है।

Tags :

RATLAM_POLICE

DIG_RATLAM

IG_UJJAIN

DGP_M.P

HOME_DEPARTMENT_M.P

CM_M.P

SP_Ratlam

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें