Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही : जनपद पंचायत सैलाना अंतर्गत 2 पंचायत सचिव निलंबित

Raj Kumar Luniya

Fri, May 30, 2025

जनपद पंचायत सैलाना अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के अनुसार ग्राम पंचायत सलवानिया अंतर्गत अनुसूचित जनजाति बस्ती विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2018 में स्वीकृत कार्य ग्राम सिल्वेनिया में सीसी रोड निर्माण कार्य अपूर्ण रहने के फलस्वरुप तत्कालीन सचिव श्री कोदर सिंह कटारा, ग्राम पंचायत सलवानिया के विरुद्ध वसूली राशि 3 लाख प्रतिवेदित की गई है।

तथा ग्राम खाखराकुंडी नयापाड़ा में सीसी रोड निर्माण कार्य अपूर्ण रहने के फलस्वरुप तत्कालीन सचिव श्री राजेंद्र सिंह मेईडा (उर्फ श्री राजकुमार मेईडा) ग्राम पंचायत नारायणगढ़ के विरुद्ध वसूली राशि 10 लाख प्रतिवेदन की गई है। न्यायालय विहित प्राधिकरण एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम द्वारा उक्त प्रकरणों में श्री कोदर सिंह कटारा तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत सलवानिया एवं श्री राजेंद्र सिंह मेईडा (उर्फ श्री राजकुमार मेईडा) तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत नारायणगढ़ को कारण बताओ सूचना पत्र के साथ पेशी के लिए उपस्थित होने हेतु आदेशित किया गया था, परंतु लगातार पेशियों पर दोनो अनुपस्थित रहे।

पदीय दायित्वों का सम्यक रूप से निर्वहन नहीं करने, कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही बरती जाने एवं वित्तीय अनियमित परिलक्षित होने के फलस्वरूप श्री कोदर सिंह कटारा तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत सलवानिया एवं श्री राजेंद्र सिंह मेईडा (उर्फ श्री राजकुमार मेईडा) तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत नारायणगढ़, जनपद पंचायत सैलाना को मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के 4 (1) (क) के तहत सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

 निलंबन अवधि के दौरान श्री कटारा एवं श्री मेईडा का मुख्यालय कार्यालय जिला पंचायत रतलाम निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Tags :

सीईओ जिला पंचायत

निलंबन

वित्तीय_अनियमितता

सचिव_पंचायत

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें