Breaking News
कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | अमृत सागर तालाब पाल पर लगेंगे पेवर ब्लॉक : फल-सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी सुविधा | वार्ड 41 को सौगात : होगा गलियों का सीमेन्टीकरण, महापौर ने किया भूमि पूजन | करोड़ों के अवैध MCX ट्रेडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश : कई जिलों के व्यापारी रडार पर | मिला फाइव स्टार रैंक : देशभर के 12 लाख स्कूलों को पछाड़ जावरा का सांदीपनि स्कूल बना नंबर-1 | नगर विकास योजना 02 : त्रिवेणी मेला स्थल के पास 70 हेक्टेयर में आकार लेगी नई विकास योजना | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | अमृत सागर तालाब पाल पर लगेंगे पेवर ब्लॉक : फल-सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी सुविधा | वार्ड 41 को सौगात : होगा गलियों का सीमेन्टीकरण, महापौर ने किया भूमि पूजन | करोड़ों के अवैध MCX ट्रेडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश : कई जिलों के व्यापारी रडार पर | मिला फाइव स्टार रैंक : देशभर के 12 लाख स्कूलों को पछाड़ जावरा का सांदीपनि स्कूल बना नंबर-1 | नगर विकास योजना 02 : त्रिवेणी मेला स्थल के पास 70 हेक्टेयर में आकार लेगी नई विकास योजना |

सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना

Raj Kumar Luniya

Mon, Jun 29, 2026

सैलाना विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीण अंचलों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्र के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) पर शासन द्वारा स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना की गई है। विधायक कमलेश्वर डोडियार द्वारा प्रशासन से लेकर शासन तक लगातार की जा रही लिखित मांगों और विधानसभा सत्रों के दौरान पुरजोर तरीके से आवाज उठाने के परिणाम स्वरूप यह नियुक्तियां हुई हैं।

​विधायक कमलेश्वर डोडियार ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए कहा, "यह नियुक्तियां क्षेत्रवासियों के लिए बेहद सुकून भरी खबर हैं। आदिवासी बाहुल्य अंचल में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय फर्जी झोलाछाप चिकित्सकों पर भी कड़ा अंकुश लगेगा। क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए हम सड़क से सदन तक लगातार संघर्ष करते रहेंगे।"

​इन स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात हुए स्थायी चिकित्सक: क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने के लिए निम्नलिखित डॉक्टरों की नियुक्तियां की गई हैं:

क्षेत्रवासियों ने जताया आभार : विधानसभा क्षेत्र के आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि इन नियुक्तियों से आदिवासी ग्रामीण अंचलों की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और अधिक सुलभ तथा प्रभावी होंगी। अब स्थानीय मरीजों को सामान्य व गंभीर उपचार के लिए जिला मुख्यालय या अन्य बड़े शहरों की ओर अनावश्यक नहीं भटकना पड़ेगा। स्थानीय जनता ने इस जनहितैषी कार्य के लिए विधायक डोडियार के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

Tags :

सैलाना विधानसभा

स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें