Breaking News
गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video |

नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर जारी, अधिकारियों द्वारा नशा मुक्ति की शपथ : विद्यालय के 100 मीटर के दायरे में विक्रय पर प्रतिबंध

Raj Kumar Luniya

Mon, Jun 16, 2025

रतलाम 16 जून 2025/ कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित जिला स्तरीय नशामुक्ति समिति की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई कि हम आज नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक जुट होकर प्रतिज्ञा करते हैं कि न केवल समुदाय, परिवार, मित्र, बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त कराएँगे क्योंकि बदलाव की शुरुआत अपने आप से होनी चाहिए।

इसलिए आइए हम सब मिलकर अपने रतलाम को नशामुक्त कराने का दृढ निश्चय करें। मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि अपने देश को नशामुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर सम्भव प्रयास करूँगा। साथ ही नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 के प्रचार प्रसार करने हेतु पंपप्लेट व स्टीकर का विमोचन भी किया गया।

बैठक में कलेक्टर श्री बाथम ने निर्देशित किया कि 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस तक जिले में मद्यपान एवं मादक पदार्थो, नशीली दवाईयो, शराब एवं विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले दुष्परिणामो से समाज, युवाओं, छात्र-छात्राओं, आमजन को अवगत कराकर उनमें जागरूकता लाने हेतु जनजागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा ।

नशामुक्त भारत अभियान अन्तर्गत शैक्षणिक संस्थाओं में चित्रकला निबंध, लेखन, भाषण, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, आनलाइन एवं ऑफलाइन शपथ लेकर विद्यालय के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू उत्पादों के विक्रय पर प्रतिबंध की कार्यवाही की जायेगी।

15 से 21 जून तक जन जागरूकता, सेमिनार, वेबीनार स्कूलो एवं कालेज में, स्वस्थ्य हो चुके उपयोगकर्ता के साथ कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। वहीं 22 से 26 जून तक सभी शासकीय कार्यालयो, शैक्षणिक संस्थाओं एवं हाट स्पॉट क्षेत्र में जागरूकता रैलियो, स्लोगन और बैनर के साथ हस्ताक्षर अभियान, जागरूकता वाहन रैली, नुक्कड़ नाटक, फलैश मॉब का आयोजन शासकीय, सार्वजनिक स्थानो पर नशामुक्ति संदेश द्वारा प्रचार-प्रसार सामग्री उपलब्ध कराना एवं कार्यक्रमो, गतिविधियो का आयोजन कराना, शार्ट वीडियों एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन, आनलाईन प्रश्नोत्तरी एवं नशे पर आधारित जनजागरूकता प्रतियोगिताएं आयोजित की जाए। समस्त गतिविधियों को एप पर अपलोड किया जाए।

बैठक में नशा मुक्ति जिला नोडल अधिकारी श्री रत्नेश विजयवर्गीय द्वारा जिले में नशा मुक्ति से संबंधित आयोजित गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की दी गई। आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण डिप्टी कलेक्टर, जिला आबकारी अधिकारी, जिला महिला बाल विकास अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिले के समस्त अधिकारी उपस्थित थे। आयोजित बैठक उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। ।

Tags :

नशामुक्ति

हेल्पलाइन नंबर

प्रतिबंधित कार्यवाही

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें