Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: प्राचीन धरोहर का सौंदर्यीकरण : 2 ओपन एयर रेस्टोरेंट होंगे संचालित, शारीरिक स्वास्थ्य की चलेगी क्लास

admin

Sat, Apr 5, 2025

रतलाम 04 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री राजेश बाथम के प्रयासों से रतलाम शहर में कालिका माता मंदिर के समीप पुरातत्व एवं सांस्कृतिक दृष्टि से ऐतिहासिक महत्व वाला गुलाब चक्कर अब नए स्वरुप में निखरेगा। गुलाब चक्कर में लगाई जाने वाली विद्युत रोशनी एवं सुसज्जा आमजन के मन को मोहित करने के साथ-साथ आनन्द का अनुभव प्रदान करेगी।

2 ओपन एयर रेस्टोरेंट होंगे संचालित

प्राचीन धरोहर का सौंदर्यीकरण कर दो ओपन एयर रेस्टोरेंट का संचालन किया जाएगा। इसके लिए विधिवत् वित्तीय प्रस्ताव भी आमंत्रित कर दिए गए हैं। इन रेस्टोरेंट में सैलानी (पर्यटक) और रतलामवासी पारिवारिक वातावरण में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।

शारीरिक स्वास्थ्य की चलेगी क्लास

गुलाब चक्कर में मनोरंजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ योग, शारीरिक स्वास्थ्य, खेलकूद आदि के लिए भी नियमित रुप से क्लासेस चलाने की व्यवस्था बनेगी। परिसर में गीत-संगीत कार्यक्रम एवं एकल नाटक, लोक नाटक, साहित्यिक गोष्ठी, खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी, हस्तकरघा प्रदर्शनी, मेला, लाफ्टर शो, कवि सम्मेलन, छाया चित्र प्रदर्शनी, बच्चों के लिए हाबी क्लासेस, शिल्प मेला, फ्लावर शो, समर केम्प आदि के लिए भी अनुमति आधार पर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। शीघ्र ही परिसर आमजन के लिए खोला जाएगा

गुलाब चक्कर को नाम के अनुसार भी किया जाए विकसित

पूर्व में तत्कालीन कलेक्टरों द्वारा इस प्राचीन धरोहर को सहजने के लिए म्यूजियम बनाने, आर्केस्ट्रा शुरू करने जैसे विभिन्न प्रयास किए गए पर शहर की जनता का सुझाव है कि गुलाब चक्कर को उसके नाम के अनुसार व श्रीनगर के गुलाब बाग की तर्ज पर विकसित किया जाए। गुलाब चक्कर के नाम के हिसाब से उसमें विभिन्न प्रजातियों व कलर के गुलाब के पौधो लगाए जाए। जिससे उसका रूप उसके नाम के अनुसार निखरेगा और यह रतलाम के लिए प्रसिद्धि प्राप्त करेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें